फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Revolver pointed at young man going to pick up children from school, beaten

मेरठ: स्कूल से बच्चों को लेने जा रहे युवक पर तान दी रिवाल्वर, पीटा

Sat, 11 Feb 2023 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 02:54 AM IST
विज्ञापन
Revolver pointed at young man going to pick up children from school, beaten
कंकरखेड़ा। कंकरखेड़ा में हाईवे पर तीन युवकों ने अभद्रता करते हुए एक युवक पर रिवाल्वर तान दी। पीड़ित शाम के समय स्कूल से बच्चों को लेने जा रहा था। हमलावरों ने युवक के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने का प्रयास किया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

खिर्वा रोड स्थित जेवरी गांव निवासी अरुण पुत्र तेजपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह कार से अपने बच्चों को लेने के लिए हाईवे स्थित स्कूल जा रहा था। स्कूल से चंद कदम पहले तीन युवक सड़क के बीच में खड़े थे। पीड़ित ने युवकों को सड़क से हटने के लिए कहा। मगर युवक सड़क से नहीं हटे। युवकों ने पीड़ित के साथ गाली गलौज करते हुए पीट दिया। विरोध किया तो एक युवक ने पीड़ित पर रिवाल्वर तान दी। हमलावरों ने पीड़ित को दो बार पीटा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दो हमलावरों को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पीड़ित ने एक आरोपी को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी अनिल राघव पुत्र अशोक निवासी तेज विहार रोहटा रोड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed