{"_id":"69d26eed3610851ca103dc61","slug":"retired-teachers-were-given-farewell-at-the-ceremony-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112009-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी विदाई
विज्ञापन
सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान। (स्त्रोत आयोजक) मवाना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। सनराइज पब्लिक स्कूल में रविवार को उर्दू टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों का विदाई समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में मवाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुए राकेश तोमर (प्राथमिक विद्यालय पिलोना), साजिद (उच्च प्राथमिक विद्यालय सनौता), राशिद (उच्च प्राथमिक विद्यालय राफन) और जनपद सहारनपुर से सेवानिवृत्त अध्यापक फैयाज अली को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
समारोह की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ मेरठ के संरक्षक सुरेश शर्मा और संचालन मिर्जा मिनहाज ने किया।
मुख्य अतिथि उर्दू टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक साबिर खान ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, शिक्षा निरंतर चलने वाली सतत प्रक्रिया है।
प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त प्रधान अध्यापक राकेश तोमर ने कहा कि शिक्षा के बिना समाज कभी भी तरक्की नहीं कर सकता। इस मौके पर उर्दू यूनियन के प्रदेश मंत्री नौशाद ने कहा कि छह से 14 वर्ष के बच्चों को निशुल्क शिक्षा का अधिकार आरटीई अधिनियम 2009 द्वारा दिया गया है। प्रत्येक बच्चे को निशुल्क शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नीरज चौधरी, जिला मंत्री अनुज शर्मा, उर्दू यूनियन के पूर्व जिला मंत्री तारिक जमील व आशिक अली ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम संयोजक नौशाद अहमद, नदीम अख्तर रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर उर्दू यूनियन के जिला अध्यक्ष अताउल्ला खान, इकबाल, अनवर अहमद, अमरदीप, अंशुल, अनुज, साजिद, नवीन राणा, अरुण कुमार, सत्येंद्र कुमार, मुनीर अहमद, कासिफ जलील, नूर आलम, सलमान मलिक आशिकीन, असलम आदि मौजूद रहे।