फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Retired soldiers will handle the security arrangements of government hospitals

Meerut News: सेवानिवृत्त सैनिक संभालेंगे सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था

Mon, 02 Sep 2024 03:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 02 Sep 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Retired soldiers will handle the security arrangements of government hospitals
सहारनपुर। जिले के सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था सेवानिवृत्त सैनिक संभालेंगे। इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी है। पहले चरण में 93 गार्डों की नियुक्ति कर दी गई है। अब नई नियुक्ति सेवानिवृत्त सैनिकों की ही होगी।
विज्ञापन

सरकारी हो या फिर निजी अस्पताल। आए दिन किसी न किसी अस्पताल में डॉक्टर, स्टाॅफ और मरीजों के साथ अभद्रता के मामले सामने आ रहे हैं। अब शासन ने अस्पतालों की सुरक्षा सेवानिवृत्त सैनिकों को देने की योजना शुरू की है। यह सेवानिवृत्त सैनिक निजी संस्था के जरिए अस्पतालों में रखे जाएंगे। एसबीडी जिला अस्पताल में 39, जिला महिला अस्पताल में 22 गार्ड की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

इनके अलावा रामपुर मनिहारान, गंगोह, फतेहपुर और देवबंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 32 गार्ड नियुक्त किए गए। जो शिफ्टवार ड्यूटी करेंगे। फिलहाल अस्पतालों में जिनकी नियुक्ति हुई है, वे सेवानिवृत्त सैनिक नहीं है। इनके अलावा अब जितने भी गार्ड रखे जाने हैं, उसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जिला सैनिक कल्याण बोर्ड से समन्वय स्थापित करना शुरू कर दिया है। सेवानिवृत्त सैनिकों से अस्पतालों में अराजक तत्वों पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन
सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा के लिए सेवानिवृत्त सैनिकों की सेवा ली जाएगी। इस संबंध में शासन से आदेश प्राप्त हो गए हैं। इनकी नियुक्ति एक निजी संस्था के माध्यम से होगी। 9 डॉ. प्रवीण कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed