फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Retired inspector injured in collision with stray cattle

आवारा गोवंश की टक्कर से रिटायर्ड दरोगा घायल

Sat, 12 Jul 2025 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Retired inspector injured in collision with stray cattle
खरखौदा। कस्बा खरखौदा में सांड ने सेवानिवृत्त दरोगा सहित कई लोगों पर हमला कर दिया। हमले में रिटायर्ड दरोगा गंभीर घायल हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कई अन्य लोग भी चोटिल हो गए। कस्बे के लोगों ने अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सांड के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह खरखौदा निवासी रिटायर्ड दरोगा राजबीर सिंह अपने घर के बाहर घूम रहे थे। सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बचाने के लिए दौड़े उनके भाई व अन्य पड़ोसी युवक भी सांड के हमले में चोटिल हो गए। रिटायर्ड दरोगा को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खरखौदा कस्बे के लोगों ने जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री सहित अधिकारियों को पत्र भेजकर सड़कों पर आवारा घूम रहे गोवंशों से निजात दिलाने की मांग की है। लोगों ने बताया कि जल्दी कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। यात्रा इसी रोड से होकर निकलती है। खरखौदा सहित रोड के गांव नालपुर व कैली समेत कई गांवों में बेसहारा गोवंश सड़कों पर घूमते रहते हैं और रात्रि में भी सड़कों पर ही बैठे रहते हैं। इन्हें पकड़वाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed