Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Responsibility assigned for everything from capturing to releasing the monkeys.

Meerut News: बंदरों को पकड़ने से लेकर छोड़ने तक की जिम्मेदारी तय

Sat, 28 Nov 2026 08:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
Responsibility assigned for everything from capturing to releasing the monkeys.
जिलास्तरीय समिति की बैठक में लिए निर्णय, एक सप्ताह में देनी होगी चिह्नित क्षेत्रों की सूची
विज्ञापन

मनाव- बंदर संघर्ष रोकने की रणनीति बनी, कंट्रोल रूम भी बनेगा
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शहर में बंदरों की दहशत को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बंदरों को पकड़ने से लेकर उनके परिवहन और सुरक्षित स्थान पर छोड़ने को लेकर विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी तय की गई है। संबंधित विभागों को एक सप्ताह में मानव-बंदर संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों को चिह्नित बंदरों की संख्या का आकलन कर रिपोर्ट समिति को सौंपनी होगी।
प्रभागीय निदेशक वन वंदना फोगाट ने बैठक में इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका के बारे में बताते हुए इस संबंध में जानकारी अधिकारियों को दी। वार्ता के बाद तय किया गया कि नगर निगम, नगरपालिका नगर पंचायत और जिला पंचायत राज विभाग बंदरों को पकड़ने के लिए वाहन और कर्मचारी उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

एसओपी के अनुसार पिंजरों की व्यवस्था स्थानीय निकाय और पंचायत विभाग करेंगे, जबकि बंदरों को छोड़ने के लिए उनके प्राकृतिक वास की जानकारी वन विभाग देगा।
पकड़े गए बंदरों का मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के स्तर से स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। प्रमाणपत्र जारी होने के बाद ही उन्हें छोड़ने की कार्रवाई होगी। बंदरों को रात में नहीं छोड़ा जाएगा। घायल और बीमार बंदरों के मामले में स्थानीय निकाय, पंचायत और वन विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम बनेगा
बैठक में बंदरों से संबंधित शिकायतों और कार्रवाई के समन्वय के लिए जिलास्तर पर कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए गए। सभी विभागों को एक-एक नोडल अधिकारी या कर्मचारी नामित कर उसका नाम और मोबाइल नंबर प्रभागीय निदेशक को उपलब्ध कराने को कहा गया। जल्द ही कंट्रोल रूप बनाकर उसका नंबर जारी करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed