फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Resolved to plant one thousand saplings.

Meerut News: एक हजार पौधे लगाने का लिया संकल्प

Sat, 04 Jul 2026 09:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 04 Jul 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
Resolved to plant one thousand saplings.
पांचली खुर्द में शहीद कोतवाल धनसिंह की स्मृति में पौधारोपण अभियान शुरू
विज्ञापन

जानीखुर्द। संयुक्त गुर्जर परिसंघ के तत्वावधान में ग्राम पांचली खुर्द में शनिवार को शहीदों की स्मृति में एक पौधा उनके नाम अभियान शुरू हुआ। इसमें ग्रामीणों और गणमान्य लोगों ने गांव में 1000 पौधे लगाने का संकल्प लिया।

अभियान की शुरुआत से पहले ग्रामीणों और गणमान्य व्यक्तियों ने 1857 की क्रांति के महानायक अमर शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। संयुक्त गुर्जर परिसंघ के अध्यक्ष भोपाल सिंह गुर्जर ने कार्यक्रम में बताया कि 4 जुलाई 1857 को ग्राम पांचली खुर्द के वीरों ने स्वतंत्रता संग्राम में अपना अद्वितीय बलिदान दिया था। अंग्रेजी हुकूमत ने बदले की भावना से गांव के अधिकतर लोगों को मौत के घाट उतार दिया था और पूरे गांव को आग के हवाले कर दिया था, लेकिन वे यहां के क्रांतिकारियों के हौसले को डिगा नहीं सके। उन्हीं अमर शहीदों की याद को जीवंत रखने के लिए इस पर्यावरण संरक्षण मुहिम की शुरुआत की गई है। माल्यार्पण के पश्चात उपस्थित जनसमूह द्वारा उत्साहपूर्वक पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में ये भोपाल सिंह गुर्जर, वीरेंद्र सिंह, जगदीश, जितेंद्र प्रधान, सुनील भड़ाना, ब्रह्मपाल, नवाब लखवाया, सुमित प्रधान, प्रवीण प्रधान, जहरिया सिंह, रविकांत (प्रधानाचार्य), यशो नंगली, कैप्टन सुभाष, डॉक्टर विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed