{"_id":"68da94e41bebf1ed4f0da13d","slug":"resolved-to-make-harra-an-ideal-city-meerut-news-c-44-1-smrt1055-109874-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हर्रा को आदर्श नगर बनाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हर्रा को आदर्श नगर बनाने का लिया संकल्प
विज्ञापन
सरूरपुर। नगर पंचायत हर्रा के स्थापना दिवस पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संवाद
नगर पंचायत का नौवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
सरूरपुर। नगर पंचायत हर्रा का नौवां स्थापना दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। नगर को आदर्श, स्वच्छ और विकसित नगर पंचायत बनाने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने स्वच्छता सेवा पखवाड़े के तहत हर्रा को विकास की दिशा में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छ सारथी क्लब से जुड़े स्कूलों द्वारा कचरे से बनाए गए मॉडल की प्रदर्शनी से हुई। चौधरी बशीर खां इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया और स्वच्छता ही सेवा, स्वभाव स्वच्छत, संस्कार स्वच्छता विषयों पर आधारित लघु नाटकों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया।
चेयरमैन कुंवर मोहम्मद अली ने कहा कि स्थापना दिवस का यह अवसर हमें अपने नगर को आदर्श बनाने का संकल्प लेने का प्रेरक क्षण देता है। हर नागरिक की समस्या का समाधान करना ही हमारा प्राथमिक उद्देश्य है। अधिशासी अधिकारी नीति गुप्ता ने बताया कि नगर को स्वच्छ और स्मार्ट बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियां लगाई गई हैं, जो हर गली और हर घर से कूड़ा उठाने का कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विधायक गुलाम मोहम्मद और उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य नरेंद्र सिंह खजूरी ने भी हिस्सा लिया और सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। रालोद नेता सुनील रोहटा ने नगर पंचायत के 11 जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा का जिम्मा उठाने की घोषणा की।
सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने का वादा किया। कार्यक्रम में मोहम्मद ठेकेदार, हाफिज निसार, तमशीर चौहान, हामिद, सत्यवीर सिंह, गंगाराम पासवान, प्रदीप कुमार उपस्थित रहे।