फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   reslors will awareness for voting

क्रिकेट के बाद महिला कुश्ती पहलवान करेंगी वोट के लिए जागरूक

Tue, 01 Feb 2022 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
reslors will awareness for voting
महिला कुश्ती पहलवान मतदान के लिए जागरूक करेंगी
विज्ञापन

मेरठ। भामाशाह पार्क में वोटर अवेयरनेस क्रिकेट कप के बाद अब महिला कुश्ती खिलाड़ी मतदान के लिए जागरूक करेंगी। मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह के निर्देशन में जिला निर्वाचन द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए यह आयोजन कराया जा रहा है। क्रिकेट मैच के सफल आयोजन के बाद अब वोटर अवेयरनेस वूमेन रेसलिंग टूर्नामेंट छह फरवरी को होगा।

निर्वाचन में महिला मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से 6 फरवरी को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में दंगल का आयोजन होगा। भारतीय रेसलर और अर्जुन अवार्डी अलका तोमर, कोच जबर सिंह की देखरेख में यह कुश्ती प्रतियोगिता होगी। इसमें मेरठ, बागपत और गाजियाबाद की कुश्ती खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी। इस आयोजन के लिए अपर आयुक्त मेरठ मंडल मेधा रूपम को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए मंगलवार को बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed