{"_id":"5a66d7184f1c1bb1208b4d3a","slug":"republic-day-before-in-cant-area-doubtful-youth-shot-fired-on-the-army-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस से पहले मेरठ में घुसे संदिग्ध, सेना के जवान पर बरसाई गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस से पहले मेरठ में घुसे संदिग्ध, सेना के जवान पर बरसाई गोलियां
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
कैंट एरिया में घुसे संदिग्ध युवक
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ में गणतंत्र दिवस से पहले कैंट एरिया स्थित डोगरा मंदिर परिसर में तड़के 3:45 बजे तीन संदिग्ध युवक घुस गए। पहरे पर मौजूद सेना के जवान ने उन्हें ललकारा तो उस पर गोलियां चला दीं। एक गोली जवान के कंधे से पार हो गई, जबकि तीन गोलियां बराबर से निकल गई। घायल जवान को सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पढ़ें : देवबंद में रहने वाले लोगों के पासपोर्ट का होगा सत्यापन : डीआईजी
विज्ञापन
लालकुर्ती थाना क्षेत्र के कैंट स्थित डोगरा मंदिर परिसर में सेना का जवान हरविंद्र सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी नूरपुर मसूरी गाजियाबाद पहरा ड्यूटी पर था। उसने जब युवकों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने के बावजूद जवान ने एक युवक को पकड़ लिया, लेकिन उसके साथी उसे छुड़ाकर ले गए। सूचना पर सेना और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। संयुक्त रूप से कैंट इलाके में संदिग्धों की तलाश में कांबिंग की गई। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
आरओ चुरा रहे थे युवक: एएसपी
एएसपी कैंट सतपाल सिंह का दावा है कि मंदिर परिसर में आरओ वाटर सिस्टम लगा हुआ है। तीनों बदमाश आरओ सिस्टम को उतारकर ले जा रहे थे। तभी जवान हरविंद्र ने एक बदमाश को पकड़ लिया था। उसके साथियों ने गोली चला दी, जिसमें एक गोली जवान को लगी। जवान की हालत ठीक है। केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लेंगे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/