{"_id":"59f59f474f1c1bf4688b7fa4","slug":"passport-of-people-living-in-deoband-will-be-verified-dig","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद में रहने वाले लोगों के पासपोर्ट का होगा सत्यापन : डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद में रहने वाले लोगों के पासपोर्ट का होगा सत्यापन : डीआईजी
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
Updated Mon, 30 Oct 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
देवबंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में एटीएस को मिल रहे लगातार इनपुट के चलते पुलिस अब देवबंद क्षेत्र में रहने वाले लोगों के पासपोर्ट का सत्यापन करेगी। इनपुट में आशंका जताई गई है कि फर्जी आधार कार्ड एवं पहचान पत्र के सहारे पासपोर्ट बनवाकर विदेशी आतंकी देवबंद में रह रहे हैं। इसके बाद डीआईजी ने देवबंद क्षेत्र में बने सभी पासपोर्ट के सत्यापन के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले देवबंद से फरार हुए आतंकी फैजान के बारे में खुलासा हुआ था कि वह फर्जी मोहर से बनाई गई आईडी के आधार पर लोगों को कागजात मुहैया कराता था। उसने कई बांग्लादेशियों ने यहां के पते पर पासपोर्ट तैयार कराया है। अगस्त में मुजफ्फरनगर के कुटेसरा से पकड़ा गया बांग्लादेशी आतंकी देवबंद में ही रह रहा था। देवबंद में रह रहे एक बांग्लादेशी आतंकी को दिल्ली से कोलकाता पुलिस पकड़कर ले गई। लखनऊ रेलवे स्टेशन से देवबंद से पहुंचे दो बांग्लादेशी आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले भी कई आतंकी देवबंद से पकड़े जा चुके हैं। आतंकियों के लिए देवबंद में रहने की व्यवस्था देवबंद में पहले से ही रह रहे कुछ लोगों द्वारा की जा रही है। डीआईजी एस इमैनुअल का कहना है कि अशंका है कि देवबंद में फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाए गए हैं। जिसमें देवबंद का पता हो। यह जानकारी कराई जाएगी कि पासपोर्ट बनवाने वाले देवबंद में कब से रह रहे हैं और क्या कर रहे हैं। संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विदेशियों की भी रखी जाएगी पूरी जानकारी
देवबंद में इस्लामी तालिम हासिल करने के लिए दुनिया भर से छात्र आते हैं। ऐसे में पुलिस दूसरे देशों से आए छात्रों का पूरा रिकार्ड तैयार करेगी। इसके अलावा उनका सत्यापन भी करेगी। ताकि समय-समय पर किसी सूचना पर उनके बारे में जानकारी एकत्र की जा सके।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/