{"_id":"68d2d4e5ed47ef7fb90abdc7","slug":"reported-daughters-kidnapping-meerut-news-c-40-1-smrt1041-110185-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई
विज्ञापन
फलावदा। कस्बे के एक मोहल्ले से युवती का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
तहरीर देकर कस्बे के ही युवक के खिलाफ तमंचे के बल पर पुत्री का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए युवती की मां ने सुहैल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज मुकदमे में बताया कि उसे पूरा यकीन है कि कस्बा निवासी सुहैल उसकी पुत्री को तमंचे से आतंकित कर अपहरण कर ले गया है।
पीड़िता की मां का कहना है कि आरोपी सुहैल व उसके सहयोगियों द्वारा परिवार को पिछले कई महीनों से लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही थी। इस संबंध में धमकी देने का भी मुकदमा दर्ज कराया था। पूर्व में न्यायालय में विचाराधीन मुकदमा वापस लेने का आरोप भी लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से पुत्री को बरामद करने सुरक्षा की गुहार लगाई है।