फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Report of a corpse at the cremation ground turns out to be a rumor; mentally unstable youth found.

Meerut News: श्मशान में शव की सूचना निकली अफवाह, विक्षिप्त युवक मिला

Sat, 18 Jul 2026 10:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Report of a corpse at the cremation ground turns out to be a rumor; mentally unstable youth found.
दौराला। मटौर गांव के श्मशान में शनिवार को एक युवक का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। दौराला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को शव नहीं, बल्कि एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने युवक को तत्काल उपचार के लिए भिजवाया। जांच में पता चला कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसके एक पैर में गहरा जख्म भी मिला। होश में आने पर भी वह अपना नाम, पता या वहां पहुंचने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सका। पुलिस ने प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसकी देखभाल की व्यवस्था कराई और पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि श्मशान में शव मिलने की सूचना गलत निकली। मौके पर एक विक्षिप्त युवक बेहोशी की हालत में मिला था, जिसका उपचार कराया गया है। वह अपने बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed