फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Report filed against Yameen who set fire to the garbage mountain

Meerut News: कूड़े के पहाड़ में आग लगाने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, सीसीटीवी से होगी निगरानी

Mon, 10 Nov 2025 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Report filed against Yameen who set fire to the garbage mountain
मेरठ। एनजीटी में सुनवाई से पहले लोहियानगर में कूड़े के पहाड़ में आग लगने की घटना के बाद रविवार को महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने निरीक्षण किया। नगर निगम व दमकल की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया था लेकिन निरीक्षण के दौरान कई जगह धुआं उठता देखा गया। उधर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह ने लोहियानगर थाने में काजीपुर निवासी कूडा माफिया यामीन व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ स्वास्थ्य को प्रभावित करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि वह कूड़ा बीनने का काम करता है और जान बूझकर कूड़े में आग लगाता है ताकि कोई प्लांट में न आ सके। महापौर ने कहा कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को कूड़े के पहाड़ में आग लग गई थी। इसके बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया। रविवार को निरीक्षण करने पहुंचे महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने नगर आयुक्त सौरभ गंगवार से आग लगने के कारणों की जानकारी मांगी। स्थानीय लोगों और निगम के अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ दिन से यामीन नाम का व्यक्ति और उसके साथी जानबूझकर कूड़े में आग लगा रहे हैं। इस खुलासे पर महापौर ने नाराजगी जताई और नगर आयुक्त को पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि यहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 10 से 12 होमगार्ड या आवश्यकता कर्मचारियों की नियमित ड्यूटी लगाई जाए जो 24 घंटे स्थल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------
लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे : महापौर
महापौर ने कहा कि आगजनी की घटनाएं न केवल पर्यावरण के लिए घातक हैं बल्कि आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा उत्पन्न करती हैं। उन्होंने कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महापौर ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र को प्रदूषणमुक्त रखने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान अपर नगर आयुक्त एवं वरिष्ठ स्वास्थ्य प्रभारी लवी त्रिपाठी, जोनल सफाई निरीक्षक राजेश यादव, संबंधित क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed