फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Religious rituals performed during Purushottam month yield manifold merits.

Meerut News: पुरुषोत्तम मास में धार्मिक अनुष्ठानों से मिलता है कई गुना पुण्य फल

Sun, 31 May 2026 07:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Religious rituals performed during Purushottam month yield manifold merits.
संगीतबद्ध अखंड रामायण पाठ । (स्त्रोत आयोजक) मवाना।
मवाना। श्री महिला कीर्तन मंडल एवं रामलीला कमेटी गुड़ मंडी द्वारा बीते दो दिन से चल रही संगीतबद्ध अखंड रामायण पाठ का रविवार को समापन हो गया। अखंड रामायण पाठ के मुख्य यजमान भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा और ऋषभ सिंघल सपत्नीक रहे।
विज्ञापन

रामायण पाठ का पारायण पंडित अनिल कुमार द्वारा देव आह्वान एवं मंत्रोच्चारण के साथ पूर्ण विधिविधान से कराया। कमेटी उपाध्यक्ष अनीता सिंघल ने बताया कि इस समय पुरुषोत्तम मास चल रहा है। जिसमें यज्ञ-तप-दान एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का कई गुना पुण्य फल प्राप्त होता है। शास्त्रों में भी इस अधिक मास का विशेष महत्व बताया गया है। कार्यक्रम में भजन गायक विक्की शर्मा एवं पंकज कुमार द्वारा भजनों की प्रस्तुति ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम भोग एवं प्रसाद के पश्चात संपन्न हुआ।
विज्ञापन


कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शर्मा, महामंत्री राजेश अग्रवाल, निखिल गुप्ता, डॉ. गुंजन शर्मा, हिमांशु सिंघल, रामवीरी प्रजापति, अंजू शर्मा, अनीता अग्रवाल, सरोज, गोपाल गोयल, मानवेंद्र शर्मा, मुकेश अग्रवाल, पवन जग्गी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed