फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Religious and cultural programs in full swing during Ganesh Mahotsav

Meerut News: गणेश महोत्सव में धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Mon, 14 Sep 2026 07:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
Religious and cultural programs in full swing during Ganesh Mahotsav
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे के रामलीला मैदान में चल रहे गणेश चतुर्थी महोत्सव के तीसरे दिन सोमवार को धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरा पंडाल 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में भगवान गणेश की पूजा के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। कलाकारों ने विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों और महिलाओं ने भी इन आयोजनों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। भारतीय पांडव सेना के निदेशक रणधीर उपाध्याय ने कहा कि भगवान गणेश बुद्धि, विवेक और शुभता के देवता हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान गणेश के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उपाध्याय ने यह भी कहा कि गणेश महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने का माध्यम है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर देते हैं।
विज्ञापन

रणधीर उपाध्याय ने श्रद्धालुओं से महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने पर जोर दिया। सतीश चंद्र मौर्य ने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। अध्यक्ष ओमवीर सिंह, शुभम उपाध्याय और अनीता उपाध्याय सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed