{"_id":"694c532412a7d516a40d2906","slug":"relief-from-the-sun-pollution-becomes-a-cause-for-concern-meerut-news-c-76-1-smrt1039-107025-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: धूप से मिली राहत, प्रदूषण बना चिंता का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: धूप से मिली राहत, प्रदूषण बना चिंता का सबब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। कड़कड़ाती ठंड के बीच निकली तेज धूप ने दिन के समय कुछ सुकून जरूर दिया लेकिन बढ़ता वायु प्रदूषण अभी भी चिंता का सबब बना हुआ है। धूप निकलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे सुबह और शाम की ठिठुरन में कुछ कमी महसूस की गई। दो दिन से सुबह के समय कोहरा जल्दी छंटने और हवा की रफ्तार बढ़ने से राहत मिली है।
हालांकि वाहनों के धुएं, औद्योगिक इकाइयों और निर्माण कार्यों से उठने वाली धूल के कारण हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। शहर के कई इलाकों में सुबह और देर शाम धुंध छाई रही, जिससे सांस के मरीजों, बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विशेषज्ञों का कहना है कि हवा में प्रदूषक कणों की अधिकता से आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। लोगों को सुबह की सैर से बचने, मास्क का प्रयोग करने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री और न्यूनतम 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे प्रदूषण में फिलहाल खास राहत नहीं मिलेगी। बुधवार को मेरठ का एक्यूआई 323 से घटकर 218 दर्ज किया गया लेकिन प्रशासन को प्रदूषण नियंत्रण के लिए और ठोस कदम उठाने की जरूरत है।