फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   relative responsible for death

सनसनीखेज खुलासा: योगेश, बरखा और सनाया की मौत का जिम्मेदार कौन ?

Sun, 05 Mar 2017 07:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 05 Mar 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
relative responsible for death
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

व्यापारी योगेश, उसकी पत्नी बरखा और मासूम बेटी सनाया की मौत के मामले ने शनिवार को अहम मोड़ ले लिया। योगेश के पिता शांति स्वरूप वर्मा ने इन तीनों मौतों के लिए बरखा के एक रिश्तेदार को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि यह रिश्तेदार 13 साल से लगातार उसके बेटे को भुगतने की धमकी देता था। बरखा के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकाली जाए तो मौत का कारण भी स्पष्ट हो सकता है। क्योंकि रिश्तेदार ने ही बरखा को बरगलाकर मुंबई भिजवाया था। इसकी शिकायत वह पुलिस अफसरों से करेंगे।

विज्ञापन


पीएम रिपोर्ट से सब स्पष्ट
शांतिस्वरूप वर्मा बोले कि यह बात समझ से परे है कि योगेश अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर देगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की आशंका से यह स्पष्ट हो गया कि वारदात में दूसरा कोई शख्स घर में मौजूद था। ऐसे तमाम सवाल शांति स्वरूप के जेहन में बार-बार उठते और फिर वह उनके जवाबों में उलझ जाते हैं।
विज्ञापन


यह मौत नहीं हत्या है
शांति स्वरूप वर्मा ने बताया कि वह पुलिस अफसरों से मिलकर शिकायती पत्र देंगे। योगेश, बरखा और सनाया को मारा गया है। यह मामला खुदकुशी का नहीं है। घटनाक्रम और तीनों की मौत के समय में काफी अंतर बताया गया है। वह पुलिस अफसरों से इंसाफ मांगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी का नाम रखने पर हुआ था बखेड़ा
योगेश के भाइयों ने बताया कि बरखा की बेटी का नाम उन्हाेंने अनन्या रखा था। लेकिन रिश्तेदार के दबाव में बरखा ने दूसरे समुदाय से जोड़ते हुए यह नाम सनाया रखवाया था। इसको लेकर भी परिवार में बखेड़ा हुआ था। काफी बहस के बाद भी बरखा नहीं मानी और स्कूल में उसका नाम सनाया ही लिखवाया गया।


बरखा को परिवार से दूर करना चाहता था
बरखा की जेठानी अवनी पत्नी हरीश वर्मा मुंबई में सीरियलों में काम करती है। बरखा को मुंबई जाने की बात भी उक्त रिश्तेदार ने कही। ताकि बरखा का परिवार से मोह खत्म हो जाए। बरखा को योगेश मुंबई नही भेजना चाहता था, लेकिन वह जिद पर अड़ी रही। यह बात योगेश ने अपने पिता शांति स्वरूप से बताई। बरखा मुंबई से कभी नहीं लौटेगी, यह शक योगेश को था। लेकिन उसके बाद भी योगेश ने बरखा की बात मानकर उसको मुंबई भेजा। दंपति में विवाद की असली वजह भी इस रिश्तेदार को बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed