{"_id":"694efbdb04d7a34e7905e160","slug":"relationships-will-shine-bright-in-the-new-year-women-will-celebrate-with-their-families-meerut-news-c-72-1-mct1005-146299-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नए साल पर रिश्तों की रौनक, महिलाएं परिवार संग मनाएंगी जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नए साल पर रिश्तों की रौनक, महिलाएं परिवार संग मनाएंगी जश्न
विज्ञापन
दीपा भारद्वाज, नए साल पर परिवार के साथ जाएंगे घूमने
- फोटो : संवाद
मेरठ। नए साल के आगमन को लेकर इस बार महिला क्लबों की सदस्याओं में कुछ अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। चमक-दमक वाली पार्टियों और देर रात के जश्न की जगह अब परिवार संग सुकून भरे पल बिताने का चलन बढ़ रहा है। महिलाओं ने ठान लिया है कि नए साल की शुरुआत घर की चारदीवारी में सिमटकर नहीं, बल्कि घूमने-फिरने और अपनों के साथ यादगार लम्हे साझा करके की जाएगी।
शहर के विभिन्न महिला क्लबों से जुड़ी सदस्याएं अपने परिवार के साथ हिल स्टेशन, धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की सैर या फिर शहर में ही आउटिंग की योजना बना रही हैं। कई क्लबों की ओर से सामूहिक पिकनिक, टूर और ट्रैवल प्लान तैयार किए जा रहे हैं, ताकि महिलाएं एक साथ मिलकर नए साल का स्वागत कर सकें। महिलाओं का कहना है कि पूरे साल घरेलू, सामाजिक और पेशेवर जिम्मेदारियों के बीच खुद के लिए वक्त निकालना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में न्यू ईयर उन्हें परिवार के साथ सुकून और खुशियों से भरे पल बिताने का मौका देता है। इसी सोच के चलते इस बार कई महिलाओं ने पार्टियां या तो नए साल से पहले कर ली हैं या फिर बाद में करने का निर्णय लिया है। नए साल के पहले दिन को पूरी तरह परिवार के नाम किया गया है।
महिलाओं की जुबानी नए साल की योजनाएं-
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
अनुराधा शर्मा, संचालिका, श्रीजी नृत्य वाटिका:
“परिवार के साथ बाहर जाने की योजना तो है ही, साथ ही मेरी इच्छा है कि संस्था के बच्चों के साथ भी नए साल की खुशी साझा करूं। उन्हें मूवी दिखाने ले जाने का प्लान है, ताकि बच्चों और हमारी दोनों की शुरुआत खुशियों से हो।”
अनिता जैन, इनर व्हील क्लब:
“नए साल पर मैं अपने पूरे परिवार के साथ शिखरजी जाऊंगी। 10-15 लोगों के समूह में घूमने का कार्यक्रम तय है।”
दीपा भारद्वाज, स्कूल प्रधानाचार्य:
“मेरा मथुरा-वृंदावन जाने का प्लान है। श्रीकृष्ण के चरणों में नए साल की शुरुआत करना मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी।

दीपा भारद्वाज, नए साल पर परिवार के साथ जाएंगे घूमने- फोटो : संवाद