फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Reindeer hunting in Hastinapur Sanctuary, head separated from the torso

हस्तिनापुर सेंक्चुरी में बारहसिंगा का शिकार

Tue, 07 Mar 2017 06:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 07 Mar 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
Reindeer hunting in Hastinapur Sanctuary, head separated from the torso
बारहसिंगा का शिकार

हस्तिनापुर सेंक्चुरी में रविवार रात शिकारियों ने एक बारहसिंगा का शिकार करके उसका सिर धड़ से अलग करते हुए खाल उतार ली। इस दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे तो शिकारी मृत बारहसिंगा को छोड़कर भाग निकले। 

विज्ञापन


हस्तिनापुर गंगा तट और यहां का वन क्षेत्र सरकार द्वारा संरक्षित वन क्षेत्र घोषित किया हुआ है। जहां पर जलीय जीवाें के साथ ही पशु पक्षियों का शिकार पूरी तरह प्रतिबंधित है। बावजूद इसके वन विभाग और पुलिस की लापरवाही के कारण यहां आये दिन शिकार होते रहते हैं। शिकारी यहां पर न केवल प्रवासी पक्षियों का शिकार करते हैं, बल्कि नील गाय, हिरन, बारहसिंगा, खरगोश आदि का भी शिकार करते हैं। सूत्रों की मानें तो इस शिकार के पीछे वन विभाग और पुलिस की साठगांठ के बीच कुछ प्रभावशाली लोग भी शामिल हैं। जो यह शिकार सिर्फ खाने के लिए ही   नहीं बल्कि जंगली जानवरों की खाल और सींग आदि को बेचने के लिए भी करते हैं। क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हिरन और बारहसिंगा के सींगों व खाल की मोटी कीमत मिलती है।  

विज्ञापन

ऐसे हुआ शिकार का खुलासा

Reindeer hunting in Hastinapur Sanctuary, head separated from the torso
धड़ से अलग कर दिया सिर

सोमवार सुबह कुछ युवक घूमने के लिए हस्तिनापुर वन क्षेत्र के कर्ण सेक्टर की तरफ गये थे। जब ये युवक वहां पहुंचे तो देखा कि दो लोग एक बारहसिंगा की खाल उतारने के बाद उसका मांस अलग कर रहे हैं। जबकि पास में ही बारहसिंगा का सिर पड़ा था। इन युवकों को देख शिकारी सामान छोड़कर भाग निकले।  

घना है जंगल 
कर्ण सेक्टर हस्तिनापुर से करीब 7-8 किमी दूर घने जंगल में है। जहां पर जंगली जानवरों के रहने के लिए बेहतर माहौल है। आसपास के ग्रामीणों की मानें तो यहां अक्सर शिकारियों की आवाजाही नजर आती है। रात में गोलियों की आवाज से जाग होने के डर से ये शिकारी खटके की मदद से शिकार करते हैं। जंगल में कई जगह खटके लगा देते हैं, जिसमें जंगली जानवर फंस जाता है। इसके बाद ये उसे मौके पर ही मारकर खाल, सींग और मांस अलग कर बोरो में भरकर ले जाते हैं।  

अधिकारी अनजान
सोमवार को शिकार की घटना पर हस्तिनापुर के वन रेंजर अशोक कुमार ने पूरी तरह अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed