{"_id":"6b0c319fe14443fef10adb40","slug":"regular-yoga-practice-can-help-prevent-intractable-diseases-meerut-news-c-44-1-smrt1055-114344-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नियमित योगाभ्यास से असाध्य रोगों से बचाव संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नियमित योगाभ्यास से असाध्य रोगों से बचाव संभव
विज्ञापन
सरधना। भारतीय योग संस्थान के सरधना रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज योग केंद्र का 30वां
- भारतीय योग संस्थान के सरधना रोड केंद्र का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, वरिष्ठ साधकों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। भारतीय योग संस्थान के सरधना रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज योग केंद्र का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद पुष्पा गोदियाल, अर्चना रावत, पूर्णिमा मल्होत्रा और गीता ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
अध्यक्षता संस्थान के प्रांतीय प्रधान रविंद्र सिंह चौहान ने की। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है और कई असाध्य रोगों से बचाव एवं उनके प्रबंधन में सहायता मिलती है। उन्होंने आसन, प्राणायाम और शुद्धि क्रियाओं का महत्व बताते हुए इन्हें नियमित दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। मीडिया प्रभारी यशपाल जांगिड़ ने हास्य योग का अभ्यास कराया। वहीं, सरस्वती शिशु मंदिर योग केंद्र की साधिकाओं ने योग पर आधारित संगीतमय नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
स्थापना दिवस पर केंद्र की शुरुआत से जुड़े वरिष्ठ साधकों और साधिकाओं को माला व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र सिंह चौहान ने किया। आयोजन में प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र कुमार, जिला प्रधान सुनील राघव, विपिन चौहान, ब्रजपाल, जयभगवान सिंघल, पुष्पा गोदियाल, अनीता दहिया, पूर्णिमा मल्होत्रा, संजुला राघव, डिंपल और सुमन चौहान, श्याम वर्मा, महेश अग्रवाल, रूपेश श्रीवास्तव, नरेश गोयल मौजूद रहे।