फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Registration starts for Teej Queen

तीज क्वीन के लिए पंजीयन प्रारंभ

Sun, 04 Aug 2019 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
Registration starts for Teej Queen
तीज क्वीन के लिए पंजीयन प्रारंभ
विज्ञापन

मेरठ। अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान के तहत होने वाली तीज क्वीन प्रतियोगिता के लिए पंजीयन शुरू हो चुके हैं। शनिवार को पंजीयन का पहला दिन था। महिलाओं में तीज क्वीन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जोश और उत्साह नजर आया। पहले दिन काफी संख्या में महिलाओं ने प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए फोन पर पंजीयन कराए।
मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान आयोजनों की श्रृंखला में महिलाओं व युवतियों के लिए तीज क्वीन का विशेष आयोजन किया जा रहा है। आयोजन 11 अगस्त को गढ़ रोड स्थित सम्राट हैवेंस में होगा। आयोजन में शहर के किसी भी वर्ग की महिलाएं व युवतियां भाग ले सकेंगी।आयोजन में भाग लेने के लिए पंजीयन कराना अनिवार्य है। प्रतियोगिता के लिए पंजीयन आज से प्रारंभ हो रहे हैं।
विज्ञापन

ये हैं प्रतियोगिता के नियम
- तीज क्वीन प्रतियोगिता में 25 वर्ष से लेकर 55 वर्ष तक की महिलाएं भाग ले सकेंगी।
- किसी भी वर्ग की गृहिणी व नौकरीपेशा महिलाएं, युवतियां भाग ले सकती हैं।
- पहले पंजीयन क राना अनिवार्य होगा, पंजीयन निशुल्क है।
- प्रतियोगिता की थीम देशभक्ति, धार्मिक व लोकसंगीत एवं लोकगीत है।
- प्रतियोगिता में तीन राउंड पहला कैटवॉक, दूसरा प्रस्तुति (नृत्य, गायन, मिमिक्री कोई भी प्रस्तुति) राउंड व तीसरा साक्षात्कार व सवाल जवाब राउंड होगा। इसी से विजेता का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

08 अगस्त को होगा ऑडिशन
प्रतियोगिता का फाइनल राउंड 11 अगस्त को सम्राट हैंवेंस होटल में दोपहर 2 बजे से होगा। इससे पहले 8 व 9 अगस्त को ऑडिशन लिया जाएगा। इसमें आने वाले प्रतिभागी ही फाइनल राउंड में शामिल हो सकेंगे। ऑडिशन में आना अनिवार्य होगा। ऑडिशन व अन्य सूचना अखबार में समय-समय पर प्रकाशित की जाएगी। 10 अगस्त को फिनाले के प्रतिभागियों के लिए डांसिंग कार्यशाला व ग्रूमिंग सेशन का आयोजन समान वेन्यू पर होगा। ऑडिशन से ही फिनाले में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को चयनित किया जाएगा। फिनाले में से ही विजेताओं का चयन कर तीज क्वीन का खिताब दिया जाएगा।

इन नंबरों पर कराएं पंजीयन
तीज क्वीन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए महिलाएं इन नंबरों 9897551109, 8218337007 पर संपर्क करें। अमर उजाला के सिटी सेंटर बच्चा पार्क स्थित कार्यालय एवं मोहकमपुर दिल्ली रोड स्थित कार्यालय में आकर भी संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed