फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Registration open for LLB in CCSU

सीसीएसयू में एलएलबी के लिए खुले पंजीकरण

Fri, 25 Jul 2025 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Registration open for LLB in CCSU
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि की ओर से परिसर व उससे संबंधित कॉलेजों में संचालित तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम के लिए पंजीकरण खोल दिए गए हैं। पंजीकरण 18 अगस्त तक ऑनलाइन किए जाएंगे। वहीं, यूजी में पंजीकरण के लिए शुक्रवार का अंतिम दिन है, जबकि पीजी में 31 जुलाई तक पंजीकरण होगा।
विज्ञापन

बता दें कि विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2025-26 में परिसर व उससे उससे संबंधित कॉलेजों में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण समर्थ पोर्टल के माध्यम से किए जा रहे हैं। इसके लिए पाठ्यक्रम समर्थ पोर्टल पर लाइव किए जा चुके हैं। तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए अभ्यर्थियों को अपना ऑनलाइन पंजीकरण विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.ccsuniversity.ac.in पर जाकर करना होगा। वे एडमिशन 2025-26 पर क्लिक कर प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकते है।
विज्ञापन

पंजीकरण फॉर्म भरने से पूर्व प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध सूची का अभ्यर्थी अवलोकन अवश्य कर लें। प्रवेश पंजीकरण के लिए अभ्यर्थियों को 115 रुपये का पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से देना होगा। एक ही पंजीकरण शुल्क से अधिकतम तीन पाठ्यक्रम, कॉलेज और विश्वविद्यालय परिसर विभाग का चयन अभ्यर्थी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूजी पाठ्यक्रमों में बंद होंगे पंजीकरण
सीसीएसयू परिसर व उससे संबंधित कॉलेजों में संचालित स्नातक स्तर के सभी पाठ्यक्रमों, सर्टिफिकेट व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए चल रही ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज रात 12 बजे से बंद हो जाएंगी। कावड़ यात्रा के चलते पंजीकरण तिथि को चौथी बार विस्तारित किया गया था। छात्रों के पास पंजीकरण के लिए अभी 24 घंटे का समय शेष बचा है। ऐसे में छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.ccsuniversity.ac.in पर जाकर एडमिशन 2025-26 पर क्लिक कर पंजीकरण करा सकते है। विवि 30 जुलाई तक स्नातक की पहली मेरिट जारी कर सकता है। अब तक हुए पंजीकरण में कैंपस में यूजी ऑनर्स और एडेड-राजकीय कॉलेजों में ट्रेडिशनल कोर्स में सीटों के सापेक्ष दो से तीन गुना तक पंजीकरण हुए हैं। हालांकि निजी कॉलेजों की स्थिति खराब है।

पीजी, पांच वर्षीय एलएलबी में जारी रहेंगे पंजीकरण
कैंपस एवं कॉलेज दोनों में पीजी ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल और पांच वर्षीय एलएलबी में पंजीकरण जारी रहेंगी। फिलहाल इन पाठ्यक्रमों में पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई हैं, लेकिन यह बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed