फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Registration of handicapped children for equipment

Meerut News: दिव्यांग बच्चों का उपकरण के लिए किया पंजीकरण

Sat, 13 Dec 2025 06:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 06:27 PM IST
विज्ञापन
Registration of handicapped children for equipment
दौराला - सिवाया बीआरसी पर दिव्यांग बच्चों की जांच कर दिए गए उपकरण। स्रोत : स्वयं
दौराला। सिवाया स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शनिवार को बेसिक शिक्षा विभााग व एलिम्को कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग बच्चों के लिए कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालय, पीएम श्री विद्यालय, को-लोकेटेड आंगनबाड़ी, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत तहसील सरधना के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को उपस्कर व उपकरण वितरित किए गए।
विज्ञापन

शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी ने किया। कैंप में सरधना तहसील के परिषदीय विद्यालयों के 91 दिव्यांग बच्चे पहुंचे, जिन्हें व्हील चेयर, ट्राई साइकिल, रॉलेटर, हियरिंग एड, सीपी चेयर, हैंड क्रच आदि के लिए पंजीकरण किया गया। कैंप जिला समन्वयक समेकित शिक्षा राजेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। एलिम्को टीम के मोहम्मद शैफीन अहमद, ऑडियोलॉजिस्ट सूरज कुमार पाल, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. रत्नेश वर्मा ने बच्चों की जांच की। कैंप में राजीव नेहरा, दीपक, कमलेश, अशोक, रुचि कर्णवाल, मीना शर्मा, मोहम्मद आशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed