फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Registration in LLM, MPhil, M.Ed., M.Ed.

एलएलएम, एमफिल, एमएड, एमपीएड में आज से रजिस्ट्रेशन

Mon, 15 Jun 2020 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Registration in LLM, MPhil, M.Ed., M.Ed.
एलएलएम, एमफिल, एमएड, एमपीएड में आज से रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में एलएलएम, एमफिल, एमएड, एमपीएड और बीपीएड में एडमिशन के लिए प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो रही है। सीसीएसयू की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन किए जा सकते हैं। पहले विवि एंट्रेंस कराएगा इसके बाद नंबरों के आधार पर मेरिट बनाकर एडमिशन होंगे।

सीसीएसयू कैंपस और संबद्ध छह कॉलेजों में एलएलएम की 540 सीटें हैं। एडेड कॉलेज की बात करें तो मेरठ कॉलेज में एलएलएम की 120 सीटें हैं। एनएएस कॉलेज में 60 और डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर में 60 सीटें हैं। सीसीएसयू कैंपस के विधि अध्ययन संस्थान में 120 सीटें हैं। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों की बात करें तो दीवान इंस्टीट्यूट मेरठ में 20, कॉशमस कॉलेज गाजियाबाद में 120 और अंगूरी देवी कॉलेज बुलंदशहर में 40 सीटें हैं। इन सभी कॉलेजों में एडमिशन के लिए एंट्रेंस देना होगा। मेरिट के हिसाब से फिर कॉलेज अलॉट होंगे। कैंपस में एमफिल के विभिन्न विषयों की बात करें तो इस बार प्रवेश परीक्षा नए पैटर्न पर होगी। 50 फीसदी सवाल विषय से संबंधित आएंगे तो 50 फीसदी सवाल रिसर्च एप्टीट्यूड बेस्ड पूछे जाएंगे। एमफिल में एडमिशन के लिए 50 फीसदी अंक पर क्वालीफाई करना होगा। इन कोर्सों में रजिस्ट्रेशन के लिए एससी-एसटी के लिए प्रवेश परीक्षा शुल्क 500 और सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 700 रुपये रखा गया है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 जुलाई है। एंट्रेंस विवि जुलाई के अंत में करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed