{"_id":"590391104f1c1b4522c0ce48","slug":"refuse-convesion-maulana-done-khatna","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन न करने पर मौलाना ने किया युवक का खतना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म परिवर्तन न करने पर मौलाना ने किया युवक का खतना
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sat, 29 Apr 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे समुदाय की महिला से शादी करने वाले एक युवक को एक मौलाना ने अपने साथियों के साथ मिलकर अगवा कर लिया। आरोप है कि युवक को बंधक बनाकर पीटा गया और धर्म परिवर्तन का दबाव डाला गया। विरोध करने पर नशीला पदार्थ देकर उसका खतना कर दिया गया। पीड़ित दंपति की शिकायत पर आईजी ने एसएसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसएसपी के आदेश पर आरोपी मौलाना के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी और आईजी को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार मूल रूप से रोहटा थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने करीब दस साल पहले देहली गेट थाना क्षेत्र निवासी दूसरे समुदाय की युवती से शादी की थी। दंपति माधवपुरम चौकी क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा है। शादी के बाद पत्नी और दोनों बच्चों के हिंदू नाम रखे गए थे। आरोप है कि छह माह से खरखौदा क्षेत्र निवासी मौलाना रियाजुद्दीन उर्फ बबली और उसके साथी युवक को धमकी देते आ रहे थे कि या तो वह धर्म परिवर्तन कर ले, नहीं तो पत्नी को छोड़ दे।
विज्ञापन
मौलाना की बात न मानने पर युवक को अगवा कर माधवपुरम क्षेत्र के एक मकान में बंधक बना लिया गया। उसे बुरी तरह पीटा गया। हालत गंभीर होने पर रेलवे लाइन के पास फेंक दिया गया। करीब ढाई माह तक युवक का अस्पताल में इलाज चला। आरोप है कि दंपति इसके बाद भी दबाव में नहीं आया तो मौलाना ने युवक को फिर अगवा कर लिया और जबरन उसका खतना कर दिया। इसके बाद भी धर्म परिवर्तन न करने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दे दी गई।
विज्ञापन
आईजी बोले मामला गंभीर
शुक्र वार को हिंदू महासभा के प्रदेश महासचिव नवीन त्यागी, रवि चौहान और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित दंपति ने आईजी जोन अजय आनंद से मिलकर घटना से अवगत कराया। आईजी ने मामला गंभीर बताते हुए एसएसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी दिनेश सिंह को शिकायती पत्र के आधार पर आरोपी मौलाना रियाजुद्दीन उर्फ बबली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित युवक का मेडिकल परीक्षण कराने के आदेश दिए।
महिला के परिजनों को नहीं ऐतराज:
पीड़ित युवक की पत्नी ने एसएसपी को बताया कि उसने अपनी मर्जी से शादी की थी। अपना और दोनों बच्चों के नाम भी हिंदू रखे हैं। मेरे परिजनों ने भी कोई एतराज नहीं किया। लेकिन मौलाना जबरन बीच में आकर धमकी दे रहा है कि या तो पति का धर्म परिवर्तन करा दे। नहीं तो उसे छोड़कर हमारे पास आ जा। ऐसा न करने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे।