फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Red zone increases CCSU's difficulty, examination not easy even after three

रेड जोन ने बढ़ाई सीसीएसयू की मुश्किल, तीन के बाद भी परीक्षा आसान नहीं

Sat, 25 Apr 2020 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Red zone increases CCSU's difficulty, examination not easy even after three
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को तीन मई के बाद भी राहत मिलना आसान नहीं लग रहा है। जिस तरह से मेरठ और सहारनपुर मंडल के जिलों में रेड जोन बढ़ रहा है, उसमें परीक्षा कराना मुश्किल हो जाएगा। सीसीएसयू के कॉलेजों वाले क्षेत्र में जहां अब अब तक 365 कोरोना के मामले आ चुके हैं, वहीं दूसरे जिलों में बहुत कम केस हैं। ऐसे में वहां पर अन्य विवि परीक्षा करा सकते हैं, लेकिन यहां मुश्किल होगी।
विज्ञापन

सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में 22 फरवरी से रेग्युलर में बीए-बीकॉम और बीएससी एवं प्राइवेट में बीए-बीकॉम, एमए-एमकॉम की परीक्षाएं शुरू हुईं थी। इन परीक्षाओं में तीन लाख 76 हजार छात्र-छात्राओं ने फार्म भरे थे। तीन पालियों में चल रहीं परीक्षाएं 27 अप्रैल तक खत्म होनी थी। लेकिन कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन होने पर 18 मार्च से आगे की सारी परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं थी। अब बाकी बचे पेपरों की बात करें तो 90 पालियों से ज्यादा के पेपर बचे हुए हैं। यानी विवि कितना भी कुछ करे लेकिन एक महीने से पहले इन परीक्षाओं को खत्म नहीं कराया जा सकता है। तीन लाख 70 हजार छात्र-छात्राओं की परीक्षा कोरोना के इस बुरे समय में कराना भी कम चुनौती नहीं होगी।
विज्ञापन

बढ़ते जा रहे मामले
सबसे बड़ी समस्या अब रेड जोन ने खड़ी कर दी है। विवि प्रशासन का मानना था कि तीन मई के बाद लॉकडाउन खुलने पर 10 दिन बाद परीक्षा शुरू करा दी जाएंगी। लेकिन जिस तरह से मेरठ-सहारनपुर मंडल में कोरोना के 365 मामले शुक्रवार तक सामने आ चुके हैं। इनमें गौतमब्रुद्घनगर में 103, गाजियाबाद में 52, मेरठ में 86, हापुड़ में 18, बुलंदशहर में 27, बागपत में 15, मुजफ्फरनगर में 12, शामली में 27 और सहारनपुर में 25 कोरोना के पॉजिटिव केस आ चुके हैं। इससे इन जिलों में रेड जोन की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में यहां हालात सामान्य नहीं हुए तो इतने छात्र-छात्राओं की परीक्षा कराना आसान नहीं होगा। बता दें कि मेरठ-सहारनपुर मंडल के जिलों में आने वाले कॉलेज सीसीएसयू से संबद्घ हैं। ऐसे में यहां पर हर जिले में एक साथ ही परीक्षाएं कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed