फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Red Warriors defeated Lion Warriors to win the final

Meerut News: रेड वॉरियर्स ने लायन वॉरियर्स को हराकर जीता फाइनल

Sun, 28 Dec 2025 06:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 06:36 PM IST
विज्ञापन
Red Warriors defeated Lion Warriors to win the final
हनी क्रिकेट मैदान में फाइनल मैच जीतने के बाद टीम फोटो स्त्रोत एकेडमी
फोटो
विज्ञापन

संवाद
मेरठ। गढ़ रोड भटीपुरा स्थित हनी क्रिकेट मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को फाइनल मैच रेड वॉरियर्स और लायन वॉरियर्स के बीच हुआ। इसमें रेड वॉरियर्स की टीम 19 रन से जीती। मैच में टॉस जीतकर रेड वॉरियर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए। इसमें कुलदीप ने 27, राहुल ने 18 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लायन वॉरियर्स की टीम 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 95 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अखिल ने 57 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच राहुल को चुना गया। इस मौके पर विजय काजला ने उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर हनी काजला, कोच दीपक सिद्धू, अर्णव, चिराग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed