फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   red singns made baccha park to jali kothi

एलीवेटेड रोड में आड़े आ रहे हैं 75 मकानों पर लगाए लाल निशान, विरोध

Sat, 18 Sep 2021 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
red singns made baccha park to jali kothi
बच्चा पार्क चौराहे से जलीकोठी तक लगे लाल निशान
विज्ञापन

मेरठ। बच्चा पार्क चौराहा से जलीकोठी तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड का रास्ता साफ होता दिख रहा है। एलिवेटेड रोड निर्माण में आड़े आ रहे अतिक्रमण को शीघ्र हटाया जाएगा। शुक्रवार को नगर निगम, तहसील की संयुक्त टीम ने एलिवेटेड रोड के लिए भूमि की पैमाइश की, वहीं नाले की पटरी पर बने 75 मकानों को चिह्नित करके लाल निशान लगाए। पैमाइश के विरोध में स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया। प्रशासन की इस कार्रवाई से सभी परिवारों में हलचल मच गई है।
स्मार्ट सिटी योजना में जिला प्रशासन ने बच्चा पार्क चौराहे से जलीकोठी तक नाले के ऊपर 700 मीटर लंबी और 9 मीटर चौड़ी एलिवेटेड रोड बनाने का निर्णय लिया है। दो साल पहले प्रस्ताव तैयार किया गया था। अब कमिश्नर सुरेन्द्र सिंह ने एलिवेटेड रोड बनाने की जिम्मेदारी सेतु निगम को सौंपी है। बच्चा पार्क नाले की 200 मीटर लंबी भूमि पर अवैध निर्माण हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर निगम और तहसील राजस्व विभाग की टीम बच्चा पार्क पर पहुंची। नाले पर प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के लिए भूमि की पैमाइश शुरू की। पटेल नगर पुलिस चौकी से जलीकोठी चौराहे तक नाले की पटरी पर पक्के मकान हैं, जिन पर पैमाइश के दौरान लाल निशान लगाए गए। चिह्नित मकानों की संख्या 75 बताई गई है। नगर निगम टीम से लेखपाल राजकुमार, कुंवरपाल, प्रवर्तन दल की टीम और सदर तहसील से लेखपाल नरेन्द्र वर्मा ने पैमाइश की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने टीम को खरीखोटी सुनाई। ये सभी मकान काफी पुराने हैं। लोगों ने पैमाइश करने वाली टीम को घेर लिया। मौके पर निगम का कोई अधिकारी मौजूद नहीं रहा। टीम ने बताया कि रिपोर्ट तैयार करके उच्च अधिकारियोें को भेजी जाएगी। जो भी आदेश आएगा, उसका अनुपालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed