फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Record breaking heat UP: Sunday was Hottest in 14 years, temperature crosses 42 degrees, heat wave scorched

रिकॉर्ड तोड़ गर्मी: 14 साल में सबसे गर्म रविवार, लू ने झुलसाया, पारा 43 के पार, अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम

Mon, 06 Jun 2022 02:22 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 06 Jun 2022 02:22 PM IST
सार

दिन-प्रतिदिन बढ़ती गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। झुलसाने वाली धूप के कहर के चलते लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है।

विज्ञापन
Record breaking heat UP: Sunday was Hottest in 14 years, temperature crosses 42 degrees, heat wave scorched
weather up - फोटो : amar ujala

विस्तार

गर्मी रोज रिकाॅर्ड तोड़ रही है। पांच जून का दिन 14 वर्ष में सबसे ज्यादा गर्म रहा। पारा 43.4 डिग्री रहा और झुलसाने वाली लू की वजह से लोग दोपहर में बाजारों में नहीं निकले। दोपहर दो से चार बजे तक शहर की कई प्रमुख सड़कों पर कर्फ्यू जैसा दृश्य रहा।

विज्ञापन


मौसम कार्यालय पर न्यूनतम तापमान भी 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। जून का यह रविवार रिकॉर्ड तोड़ गर्म रहा। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि दिन का तापमान समान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा है। अभी मौसम का मिजाज 9 जून तक यूं ही गर्म रहेगा। इसके बाद 10 और 11 जूल को धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। 
विज्ञापन


प्रदूषण की भी मार, एक्यूआई 251
मेरठ और आसपास के जनपदों का एक्यूआई भी फिर तेजी से बढ़ता जा रहा है। लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण लोग परेशान हैं। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 251 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Ganga Dussehra 2022: खूब करो दान, पुण्य मिलेगा अपार, सात महायोग के साथ आ रहा पर्व

12 जून तक पारा गिरने के नहीं आसार
तारीख   अधिकतम 

6            43
7            43.5 
8            43 
9            43 
10           42.8 
11           41 
12           41   

14 वर्ष में 5 जून को पारे का हाल
वर्ष      अधिकतम 

2022      43.4 
2020      36.5 
2019      37.5 
2018      32.6 
2017      36.8 
2016      37.9 
2015      39.2 
2014      39.8 
2013      38.1 
2012      37.1 
2011      38.2 
2010      33.2 
2009      34.5 
2008      38.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed