Ganga Dussehra 2022: खूब करो दान, पुण्य मिलेगा अपार, सात महायोग के साथ आ रहा पर्व
इस बार गंगा दशहरा पर 9 जून को सात योग बन रहे हैं। इस दिन गंगा नदी में स्नान-ध्यान करने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिलती है। दान का भी विशेष महत्व है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वाह्न व्यापिनी ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को हस्त नक्षत्र में स्वर्ग से मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ। इस दिन गंगा स्नान, अन्न, वस्त्रादि दान, जप -तप, उपासना और उपवास किए जाने से दस प्रकार के पाप (तीन कायिक, चार वाचिक और तीन मानसिक) दूर होते हैं। गंगा दशहरा पर 10 योग में से सात योग बन रहे हैं। इस बार गंगा दशहरा पर 9 जून को सात योग बन रहे हैं।
गंगा दशहरा हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि शास्त्रों में वर्णित है कि जिस दिन मां गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुईं उस दिन दस प्रकार का बहुत ही अनूठा और भाग्यशाली मुहूर्त योग रहा। ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, हस्त नक्षत्र, व्यतिपात योग, गर करण और कन्यास्थ चंद्रमा होगा।
सभी पापों से मिलती है मुक्ति
गंगा स्नान, दान, रूपात्मक व्रत होता है। ज्योतिष वैज्ञानिक भारत ज्ञान भूषण ने बताया कि इस दिन गंगा नदी में स्नान-ध्यान करने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिलती है। दान का भी विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि गंगा नाम के स्मरण मात्र से व्यक्ति के पाप मिट जाते हैं।
यह भी पढ़ें: UP: पति बोला-बच्ची मेरी नहीं, पत्नी ने कहा-डीएनए टेस्ट कराओ, भंवर में फंसा एक साल की मासूम का भविष्य
हस्त नक्षत्र का शुभ संयोग
गंगा दशहरा पर इस साल दो शुभ संयोग बन रहे हैं। रवि योग सूर्योदय के साथ ही शुरू हो जाएगा। इस शुभ योग में पूजा-पाठ और मांगलिक कार्यों शुभ माने गए है। गंगा ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को हस्त नक्षत्र में धरती पर उतरी थी।
इस बार हस्त नक्षत्र 9 जून को सुबह 4:26 मिनट से प्रारंभ होकर 10 जून को सुबह सूर्योदय से पूर्व समाप्त हो जाएगा। अन्न, जल, फल, घी, तेल, शक्कर, नमक, हल्दी, पूजन सामग्री, सुहाग सामग्री का दान शुभ फल देता हैं।
स्नान मुहूर्त
दशमी तिथि का शुभारंभ 9 जून 2022 को प्रात : 8: 23 मिनट से होगा।
दशमी तिथि 10 जून को प्रात: 7:27 मिनट तक रहेगी।
गंगा स्नान का शुभ समय
शुभ चौघड़िया- सूर्योदय से लेकर 7: 7 बजे तक
शुभ योग- 8:23 से 2: 5 दोपहर तक
सफलता योग 11:51 से 12:45 तक