{"_id":"67f585d7ba5b33b6c30b06b7","slug":"recited-hanuman-chalisa-nishan-yatra-meerut-news-c-14-1-mrt1027-827792-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हनुमान चालीसा का पाठ किया, निशान यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हनुमान चालीसा का पाठ किया, निशान यात्रा निकाली
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..पीएल शर्मा रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से निकली निशान यात्रा में शामिल श्रद्ध
- फोटो : kathua
- पीएल शर्मा रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में हुआ जन्मोत्सव कार्यक्रम
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पीएल शर्मा रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में पंच दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम हुआ। इसमें 108 हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके साथ ही निशान यात्रा निकालकर हनुमान जी का गुणगान किया गया। कार्यक्रम में हनुमान जयंती का महत्व बताया गया। इसके साथ ही बजरंग बली के नाम जप की महिमा बताई गई।
मुख्य यजमान संयुक्त व्यापार संघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल रहे। हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। इस अवसर पर संजय गोयल, सुभाष अग्रवाल, नवीन गुप्ता, गोपाल, श्रवण अरोड़ा, सुमित, सरबजीत कपूर आदि रहे।
-- --
हयग्रीव अवतार का प्रसंग सुनाया
मेरठ। सूरजकुंड रोड पर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री सरस्वती मंदिर में नौ दिवसीय श्रीमद्देवी भागवत कथा हुई। इसमें कथा व्यास आचार्य पंडित हरिहर झा ने हयग्रीव (घड़े के सिर वाले) अवतार की उत्पत्ति, व्यासों एवं पुराणों के साथ ही शुकदेव का जन्म, राजा जनक से शिक्षा प्राप्त करने सहित अन्य प्रसंगों पर प्रवचन दिए। भगवती गंगा के प्राकट्य की कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि मां अपने पुत्रों के लिए अनेक कष्टों से जूझती है। मुख्य जयमान शिवकुमार गुप्ता, रेखा रहीं। इस अवसर पर विनीत कुमार, अनुराग वर्मा, हर्ष शर्मा, अजय गुप्ता, राजकुमार रस्तोगी रहे। ब्यूरो