फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Received only one and a half lakh for the beautification of the pond

Meerut News: तालाब के सुंदरीकरण को स्वीकृत हुए 30 लाख, मिले महज डेढ़ लाख

Thu, 01 Jun 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 01 Jun 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Received only one and a half lakh for the beautification of the pond
गढ़ीपुख्ता में अधर में लटका तालाब का सुंदरीकरण।
शामली, गढ़ीपुख्ता। कस्बे के मोहल्ला कश्यपपुरी पश्चिमी में जंधेड़ी-ओदरी रोड पर गोगा जहारवीर म्हाड़ी मंदिर के बराबर में तालाब का सुंदरीकरण बजट के अभाव में लटक गया। तालाब के सुंदरीकरण के लिए 30 लाख का बजट स्वीकृत हुआ था, लेकिन अभी तक डेढ़ लाख की एक किश्त ही मिली है। मानसून सिर पर है, ऐसे में बारिश में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

इस तालाब में कश्यपपुरी पूर्वी, कश्यपपुरी पश्चिमी दो वार्डों के मोहल्लों का पानी आता है। पिछले वर्ष अमृत सरोवर योजना के तहत 30 लाख का बजट इस तालाब के सुंदरीकरण के लिए स्वीकृत हुआ था। जिसमें तालाब की खोदाई, चारों तरफ मिट्टी की पटरी का निर्माण व चौड़ीकरण, एक साइड चहारदीवारी और नीचे उतरने के ढालनुमा खंडजे का निर्माण कार्य होना है। नगर पंचायत ने सुंदरीकरण के लिए तालाब का पानी निकाल दिया था। क्षेत्र के पानी की निकासी दूसरी जगह नाले में की जा रही है।
विज्ञापन

इस तालाब में आसपास किनारों पर घास उग आई है और गंदगी का अंबार लगने लगा है। तालाब का सुंदरीकरण अधर में लटकने पर मोहल्लेवासियों का कहना है कि घरों से निकलने वाले गंदे पानी निकासी को लेकर काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रहीं हैं। बरसात होने पर मोहल्ले जलमग्न हो जाते हैं। तालाब में धीरे-धीरे गंदगी का अंबार बढ़ने से संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- इसरार खान ने बताया कि मोहल्ले में घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी न हो पाने पर दिक्कत हो रही है। बारिश में जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है।



- नवाब का कहना है कि तालाब का सुंदरीकरण रुका होने के कारण तालाब के चारों ओर हरी घास व गंदगी का अंबार बढ़ता जा रहा हैं। जिससे बीमारी फैलने का डर है।



- मोहम्मद असलम ने बताया कस्बे की नगर पंचायत के नए बोर्ड का गठन हो चुका है। तालाब के सुंदरीकरण मानसून आने से पहले करा दिया तो बेहतर है।



- डाॅ. सुलतान अहमद का कहना है कि तालाब में गंदगी के कारण मक्खी मच्छर बढ़ने का कारण टाइफाइड मलेरिया आदि भंयकर बीमारी फैलने की आंशका बढ़ गई है।
-
कोट
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि पिछले अधूरे पड़े हुए कार्य को कराया जाएगा। बजट जल्द अवमुक्त कराने का प्रयास किया जाएगा। बजट मिलते ही तालाब का सुंदरीकरण करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed