{"_id":"5a89702a4f1c1b4d588b92aa","slug":"real-house-of-krishna-who-marries-young-women-you-also-see","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्द बनकर युवतियों से शादी करने वाली 'कृष्णा' का असली घर, आप भी देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर्द बनकर युवतियों से शादी करने वाली 'कृष्णा' का असली घर, आप भी देखिए
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 19 Feb 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
कृष्णा का घर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़का बनकर दो युवतियों से शादी करने वाली कृष्णा के हाइडिल कॉलोनी स्थित सरकारी आवास में ताले लटके हुए हैं और परिजन फरार हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि कृष्णा बचपन से ही लड़कों की तरह रहती है। उसे काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी और मनमानी करती रही।
विज्ञापन
बिजनौर में किरतपुर मंडावर निवासी चंद्रसेन धामपुर विद्युत निगम में लाइनमैन थे। उनकी करीब चार पांच साल पहले मौत हो चुकी है। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। इनमें से एक बेटे और बेटी की शादी हो चुकी है। जबकि कृष्णा और उसका एक भाई अविवाहित है।
विज्ञापन
पड़ोसियों के मुताबिक कृष्णा सात साल से बाहर रहती है। लेकिन कहां रहती है और क्या करती है, इसके विषय में किसी को जानकारी नहीं है। कृष्णा के हल्द्वानी में लड़का बनकर शादी करने की सूचना से लोग चौंक गए। शुक्रवार को जब मीडियाकर्मी हाइडिल कॉलोनी नंबर दो में पहुंचे तो आसपास के लोगों ने पहले तो कुछ भी बताने से इनकार कर दिया, लेकिन बाद में उन्होंने सारी कहानी बता दी।
विज्ञापन
पढ़ें : फेसबुक पर फंसाया, फिर प्यार से ले गया हरिद्वार, तीन दिनों तक किया बलात्कार
बताया कि कृष्णा का परिवार किसी से कोई वास्ता नहीं रखता। ये लोग कब आते हैं, कब जाते हैं किसी को जानकारी नहीं रहती। कृष्ण को बचपन से ही लड़कों की तरह रहने की आदत है। पिता चंद्रसेन की मौत के बाद कृष्णा की मां निर्मला सेन घर में रहती हैं। लेकिन वह भी तीन चार दिन से लापता हैं। कॉलोनी में पुलिस आई थी, लेकिन घर पर ताला लटका देख वापस लौट गई।
फेसबुक पर बनी फर्जी आईडी से नहीं हुई पहचान
सभी लोग इस बात को लेकर चकित हैं कि कृष्णा ने फेसबुक पर अपनी युवक के रूप में फर्जी आईडी बनाकर काठगोदाम और कालाढोंगी में दो अलग-अलग युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनसे शादी कर ली। पोल तब खुली जब कृष्णा अपने ससुरालियों से कालाढोंगी में बल्ब फैक्ट्री लगाने के लिए धन की मांग करने लगी। हालांकि कालाढोंगी निवासी ससुरालियों से वह फैक्ट्री लगाने के नाम पर साढ़े आठ लाख रुपये ऐेंठ भी चुकी थी। क्षेत्र में यह मामला चर्चा कर विषय बना हुआ है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/