फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Friendship on facebook, by taking Haridwar, rape for three days

फेसबुक पर फंसाया, फिर प्यार से ले गया हरिद्वार, तीन दिनों तक किया बलात्कार

Thu, 22 Feb 2018 06:12 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Thu, 22 Feb 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
Friendship on facebook, by taking Haridwar, rape for three days
फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश के शामली में युवक ने पहले तो युवती को फेसबुक पर अपने प्यार के जाल में फंसाया और उसके बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी शादी से मुकर गया। पीड़िता ने आरोपी तथा उसके परिजनों के खिलाफ शामली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


शामली क्षेत्र की रहने वाली युवती ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि चार माह पूर्व उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिये मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी राहुल के साथ हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। प्रेम प्रसंग बढ़ा तो दोनों मिलने लगे। आरोप है कि 12 जनवरी 2018 को वह बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ हरिद्वार ले गया। वहां तीन दिन तक रखने के दौरान दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसको शादी का झांसा दिया। इसके बाद युवती अपने घर आ गई और माता-पिता को सारी बात बताई। इसके बाद युवती के परिजनों ने युवक के परिजनों से मिलकर दोनों की शादी की बात कही। इस पर युवक के परिजन भी शादी कराने की बात कहने लगे। 
विज्ञापन


पढ़ें : दो सगी बहनों से साढ़े चार साल तक गैंगरेप, घर लौट आई एक बेटी ने सुनाई आपबीती
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि चार फरवरी 2018 को आरोपी कपिल पुत्र सुरेश चंद, शालू पुत्र सुरेश चंद, विपिन, सुरेंद्र, सुभाष, सुरेश चंद निवासी खतौली आए और उन्होंने आते ही शादी कराने के नाम पर दहेज में पांच लाख रुपये मांगे। इस पर युवती के परिजनों ने असमर्थता जता दी। इसके बाद आरोपी मौके से धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed