फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rave on love marriage, attack on lover couple arrive for certificate

लव मैरिज करने पर बखेड़ा, सर्टिफिकेट लेने पहुंचे प्रेमी युगल पर परिजनों ने किया हमला

Wed, 05 Apr 2017 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 05 Apr 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
Rave on love marriage, attack on lover couple arrive for certificate
लव मैरिज का सर्टिफिकेट लेने पहुंचे युगल पर हमला

दो प्यार करने वालों का समाज हमेशा से विरोधी रहा है। वैसे कहा जाता है कि प्रेम करना गुनाह नहीं होता, लेकिन समाज और परिवार की नजरों में प्यार करना गुनाह करने से कम नहीं होता है। एक ऐसा ही मामला मेरठ में तीन दिन पहले देखने को मिला था। जब लव मैरिज के बाद कचहरी से सर्टिफिकेट लेने पहुंचे तो प्रेमी युगल पर युवती के परिजनों ने हमला कर दिया। जान बचाकर युगल किसी तरह एसएसपी ऑफिस पहुंचा था और सुरक्षा की गुहार लगाई थी। एसएसपी ने एसओ मेडिकल से सुरक्षा मुहैया करने के निर्देश दिए थे। मेडिकल थानाक्षेत्र के शेरगढ़ी निवासी रोहित का लोहियानगर की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 21 मार्च को दोनों ने घर से भागकर कचहरी में कोर्ट मैरिज कर ली थी।

विज्ञापन

युवती के परिजनों ने युगल को कचहरी में पीटा था

Rave on love marriage, attack on lover couple arrive for certificate
लव मैरिज का विरोध

परिजनों ने युवती के अपहरण होने का अंदेशा जताकर मेडिकल थाने में केस दर्ज कराया था। शनिवार को प्रेमी युगल कचहरी में कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लेने पहुंचे तो पीछे पीछे युवती के परिजन वहां आ गए। आरोप है कि युवती के परिजनों ने युगल को कचहरी में पीटा। युगल वहां से भागकर सीधे एसएसपी ऑफिस पहुंचा था। युवती ने बताया कि वह बालिग है और उसने अपनी मर्जी से रोहित से शादी की है। परिजन उसकी शादी जबरन दूसरी जगह कराना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed