लव मैरिज करने पर बखेड़ा, सर्टिफिकेट लेने पहुंचे प्रेमी युगल पर परिजनों ने किया हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो प्यार करने वालों का समाज हमेशा से विरोधी रहा है। वैसे कहा जाता है कि प्रेम करना गुनाह नहीं होता, लेकिन समाज और परिवार की नजरों में प्यार करना गुनाह करने से कम नहीं होता है। एक ऐसा ही मामला मेरठ में तीन दिन पहले देखने को मिला था। जब लव मैरिज के बाद कचहरी से सर्टिफिकेट लेने पहुंचे तो प्रेमी युगल पर युवती के परिजनों ने हमला कर दिया। जान बचाकर युगल किसी तरह एसएसपी ऑफिस पहुंचा था और सुरक्षा की गुहार लगाई थी। एसएसपी ने एसओ मेडिकल से सुरक्षा मुहैया करने के निर्देश दिए थे। मेडिकल थानाक्षेत्र के शेरगढ़ी निवासी रोहित का लोहियानगर की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 21 मार्च को दोनों ने घर से भागकर कचहरी में कोर्ट मैरिज कर ली थी।
युवती के परिजनों ने युगल को कचहरी में पीटा था
परिजनों ने युवती के अपहरण होने का अंदेशा जताकर मेडिकल थाने में केस दर्ज कराया था। शनिवार को प्रेमी युगल कचहरी में कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लेने पहुंचे तो पीछे पीछे युवती के परिजन वहां आ गए। आरोप है कि युवती के परिजनों ने युगल को कचहरी में पीटा। युगल वहां से भागकर सीधे एसएसपी ऑफिस पहुंचा था। युवती ने बताया कि वह बालिग है और उसने अपनी मर्जी से रोहित से शादी की है। परिजन उसकी शादी जबरन दूसरी जगह कराना चाहते हैं।