फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ravan ke saath aatankvaad

रावण के साथ आतंकवाद का भी दहन

Wed, 12 Oct 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Wed, 12 Oct 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
ravan ke saath aatankvaad
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शहरभर में दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सूरजकुंड, भैसाली मैदान, रजबन, लालकुर्ती स्काउट गाइड मैदान, प्रहलाद नगर, दिल्ली रोड रामलीला मैदान पर मंचन में जैसे ही राम के धनुष से निकला तीर रावण की नाभि में लगा तो उसका अंत हो गया। इसके बाद रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद के पुतले धूं-धूं कर जलने लगे। जय श्रीराम के जयकारों से आसमां गूंज उठा। रावण दहन के बाद खुशी में रंग बिरंगी आतिशबाजी की गई। इस बार दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के साथ आतंकवाद का पुतला भी जलाया। लोगों ने श्री रामलीला दशहरा स्थलों पर आतंकवाद विरोधी नारे लिखे फ्लैक्स भी लगाए। शहर में 26 स्थानों पर रावण के पुतलों का दहन किया गया।
विज्ञापन

 
यहां फूंके गए रावण के पुतले

सूरजकुंड पर आधा घंटे तक आतिशबाजी
रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले दहन से पहले आधा घंटे तक आतिशबाजी की गई। जैसे ही रावण वध की लीला हुई वैसे ही रावण के पुतले का दहन किया गया। उधर, जय श्रीराम के जयकारों से धरती आसमां गूंज उठा। सांसद राजेंद्र अग्रवाल, शहर विधायक डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, विधायक रविंद्र भड़ाना, जगदीश त्यागी, विवेक वाजपेयी, मनोज गुप्ता, मनोज वर्मा, विपिन गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
भैसाली मैदान लगे जयकारे
श्री रामलीला में मेघनाद, कुंभकर्ण, अहिरावण और नारांतक की वध की लीला का मंचन हुआ। युद्ध में विभीषण ने राम को रावण की नाभि में तीर मारने की सलाह दी। जैसे ही श्रीराम ने रावण की नाभि में तीर मारा तो रावण का अंत हो गया। इस लीला के साथ ही रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले धूं- धूं कर जल उठे। दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। सपा कैंट प्रत्याशी आरती अग्रवाल, डॉ. रामकुमार गुप्ता, विष्णु शरण अग्रवाल, संजय गुप्ता, पवन गर्ग, विवेक रस्तोगी, दीपक एलन, विजय गोयल, गणेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजबन मैदान में धूं-धूं कर जले पुतले
श्री रामलीला मंचन के दौरान जैसे ही राम के तीर से रावण का वध हुआ तो जय श्रीराम के जयकारों से मेला स्थल गूंज उठा। रावण, कुंभकर्ण का पुतला धूं-धूं कर जल उठा। कैंट बोर्ड पूर्व उपाध्यक्ष सुनील वाधवा, विपिन सोढ़ी, अमन गुप्ता, उपेंद्र सिंह, राजेश यादव, सुनील कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।

रामलीला मैदान में उमड़ी भीड़
यहां रावण के पुतले का दहन किया गया। पुतला दहन होते ही मेला स्थल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। मेले में शहर ही नहीं बल्कि देहात से भारी भीड़ उमड़ी। रामलीला मैदान में ही श्रीरामलीला का आयोजन किया गया। जिसमें राम और रावण के बीच युद्ध का मंचन हुआ। राम ने रावण का वध कर दिया। तीर से रावण के पुतले का भी दहन किया गया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दयानंद गुप्ता, शहर विधायक लक्ष्मीकांत वाजपेयी, रामकुमार गुप्ता, सुरेंद्र प्रताप, अनिल शर्मा गोल्डी आदि मौजूद रहे। वहींकसेरूखेड़ा में दशहरा मेला लगाया गया। यहां भी रावण और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। विनोद सोनकर आदि मौजूद रहे।

बच्चों ने जलाया रावण का पुतला
मेरठ। ब्रह्मपुरी इंदिरानगर में नन्हें मुन्ने बच्चों ने बुराई के प्रतीक रावण का पुतला बनाया। रात आठ बजे बच्चों ने इंदिरानगर में ही पुतले का दहन किया। शिवम गुप्ता, अक्षत दीक्षित, आयुष गुप्ता, वीशु गुप्ता, वेदांत पांडेय, अमन वर्मा आदि मौजूद रहे।


मेलों में उमड़ी भीड़
मेरठ। शहर में श्री रामलीला स्थलों पर ही नहीं बल्कि अन्य स्थानों पर दशहरा मेला लगाया गया। शास्त्रीनगर के ब्लॉक शिव मंदिर रामलीला मैदान में श्रीराम लीला कमेटी ने दशहरा मेले का आयोजन किया। इसमें बच्चों के लिए झूले, खेल खिलौने, खाने के सामान की दुकानें सजाई र्गइं। वहीं मिक्की माउस लगाए गए। बच्चों ने भरपूर आनंद लिया। मेला आयोजन में मेरठ दक्षिण विधायक रविंद्र भड़ाना, संजीव शर्मा, डॉ. विजय गुप्ता, नरेंद्र राष्ट्रवादी, देवेंद्र सचदेवा, मनीष जैन, पार्षद पंकज कतीरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed