{"_id":"59e279334f1c1b6a678b5fda","slug":"rashtrvaad-de-hi-raajneeti-me-sudhaar","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री का मेक इन इंडिया कार्यक्रम राष्ट्रवाद का हिस्सा : गवर्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री का मेक इन इंडिया कार्यक्रम राष्ट्रवाद का हिस्सा : गवर्नर
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:29 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने कहा है कि राष्ट्रवाद के बिना न तो संस्कृति पनप सकती है और न ही देश पनप सकता है। राजनीति को राष्ट्रवाद से अलग नहीं किया जा सकता। प्रधानमंत्री का मेक इन इंडिया कार्यक्रम राष्ट्रवाद का हिस्सा है। राष्ट्रवाद से ही राजनीति में सुधार हो सकता है।
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के बृहस्पति भवन में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष में शनिवार को आयोजित छात्रवृत्ति समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि देश में परंपरा रही है कि गरीब और गरीब व अमीर और अमीर होता गया। पिछले सरकारों में ऐसा खूब हुआ। ऐसे में पं. दीनदयाल का एकात्मवाद महत्वपूर्ण है। सबका विकास जरूरी है।
विज्ञापन
राज्यपाल ने कहा कि उनको दूसरी बार विवि में आने का मौका मिला। विवि द्वारा डी:लिट की मानद उपाधि उनको दी गई थी। सौभाग्य से दीनदयाल जी के साथ कार्य करने का अवसर मिला। अपने निवास पर उनके स्वागत करने का मौका मिला। इलाहाबाद में जन संघ के कार्यक्रम के दौरान दीनदयाल जी की मृत्यु की सूचना मिली तो तत्काल साथियों के साथ मुगलसराय पहुंचे। पोस्टमार्टम के कमरे में सिर्फ पांच लोगों को जाने की इजाजत थी। उनमें से एक मैं था। आखिरी स्थिति में उनको देखकर बड़ा दुख हुआ। वह मधुर स्वभाव, व्यवहार में धैर्य और चिंतन में गंभीरता थी। वे महापुरुष थे। पैसेंजर ट्रेन में सफर के दौरान वह लेखन करते थे।
विज्ञापन
समारोह में राज्यपाल ने कक्षा एक से लेकर कक्षा 12 तक के हिंदी माध्यम के 30 मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की। दीनदयाल उपाध्याय सेवा संस्थान के अध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह ने भी विचार रखे। संस्थान के महामंत्री डॉ. ब्रजभूषण शर्मा ने केसरीनाथ त्रिपाठी का जीवन परिचय पढ़ा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवि के प्रति कुलपति प्रो. एचएस सिंह ने की। इस अवसर पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, डीएम समीर वर्मा, एसएसपी मंजिल सैनी, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, विनोद भारती, प्रदीप शुक्ला, वर्षा कौशिक आदि मौजूद रहे।