फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rashtriya Lok Dal will contest district panchayat elections alone

राष्ट्रीय लोकदल अकेले लड़ेगा जिला पंचायत चुनाव : कुलदीप उज्जवल

Fri, 12 Sep 2025 07:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
Rashtriya Lok Dal will contest district panchayat elections alone
राष्ट्रीय लोकदल की बैठक में शामिल पदाधिकारी
- पंचायती राज समिति के प्रदेश संयोजक ने दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल की ओर से पंचायती चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। चुनाव को लेकर शुक्रवार को मेरठ में नौ जिलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें पंचायत समिति के प्रदेश संयोजक डॉ. कुलदीप उज्जवल ने कहा कि दल की ओर से प्रदेश में पंचायती चुनाव अकेले लड़ा जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को चुनाव की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद में पांच लोगोें की समिति का गठन किया जाएगा। यह कमेटी जिले में प्रत्याशियों का चयन करेगी।
उन्हाेंने कहा कि पंचायत चुनाव ही विधानसभा चुनाव का आधार होता है। यदि हम पंचायत स्तर पर मजबूत होंगे तो विधानसभा में भी सफलता निश्चित होगी। पंचायत चुनाव में हमें किसान, मजदूर, महिला, युवा और आम जनता का विश्वास जीतकर उनकी आवाज को ताकत देना है। राष्ट्रीय लोकदल गांव-गांव, बूथ-बूथ तक संगठन को सक्रिय करेगा।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि आगामी दस दिनों में समितियों का गठन कर लिया जाए, जिससे बूथ स्तर पर कार्य शुरू हो सके। पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल धामा ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल का परचम बुलंद होगा। सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत बिड्डी ने कहा कि अब रालोद पूरे प्रदेश में मजबूत हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष (सामाजिक न्याय मंच) संगीता दोहरे ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव में पार्टी के वफादार और पुराने कार्यकर्ता को तरजीह दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ब्रह्मपाल सिंह, चुनाव संचालन समिति सदस्य विकास कादियान, सदस्य मोहम्मद जैद सहित अन्य ने संबोधित किया। बैठक में मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बागपत सहित नौ जिलों से आए जिलाध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए। मुजफ्फरनगर के विकास, बिजनौर के मोहम्मद जैद, मथुरा के रोहित, भदोही के ठाकुर संतोष सिंह, बनारस के हवलदार यादव सहित अन्य को पंचायत समिति का सदस्य बनाया गया। संचालन मंडल अध्यक्ष इंद्रवीर भाटी ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, दीपक तोमर, सुभाष गुर्जर, रविंद्र प्रधान ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed