फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rapid transit to Bhainsali from Begumpul in two rupees

दो रुपये में बेगमपुल से भैंसाली अड्डे पहुंचाएगी रैपिड

Fri, 28 Jun 2019 04:38 AM IST
NAVEEN GUPTA न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: NAVEEN GUPTA Updated Fri, 28 Jun 2019 04:38 AM IST
विज्ञापन
Rapid transit to Bhainsali from Begumpul in two rupees
रैपिड रेल - फोटो : डेमाे
रैपिड रेल के माध्यम से दिल्ली-मेरठ का सफर सिर्फ 60 मिनट का होगा, लेकिन आपकी जेब पर बोझ डालेगा। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट में तय किया गया किराया आटो की तुलना में महंगा है। हालांकि, रैपिड रेल का सफर लग्जरी रहेगा। इसके बावजूद इसमें बैठने के लिए कितने लोग तैयार होंगे, यह वर्ष 2025 में ही पता चलेगा। जब रैपिड रेल मेरठ से दिल्ली के बीच रफ्तार भरने लगेगी।
विज्ञापन

मेरठ में रैपिड के ट्रैक पर ही मेट्रो का चलना भी प्रस्तावित है। मोदीपुरम से परतापुर तक चलने वाली मेट्रो का किराया अभी तय नहीं है। बेगमपुल से भैंसाली अड्डे पर जाने के लिए रैपिड में दो रुपये देने होंगे, जबकि ऑटो सात रुपये लेता है। इसके बाद आपको बेगमपुल से परतापुर तक ऑटो के मुकाबले अधिक किराया देना होगा।  
विज्ञापन


स्टेशनों के बीच एक से दो किमी की दूरी
रैपिड रेल का डिजाइन मेरठ क्षेत्र में इस तरह डिजाइन किया गया है कि अगर मेट्रो का संचालन शुरू नहीं हो पाता है तो रैपिड यात्रियों को लाभ दे सके। मेरठ में परतापुर से मोदीपुरम तक स्टेशनों की दूरी एक से दो किलोमीटर ही रखी गई है। मेरठ क्षेत्र में इस प्रोजेक्ट के तहत 12 स्टेशन हैं। इसमें मेरठ साउथ से परतापुर, रिठानी, शताब्दीनगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैंसाली, एमईएस कॉलोनी, डौरली, मेरठ नॉर्थ, मोदीपुरम स्टेशन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां का किराया भी जान लें
बेगमपुल से मोदीनगर साउथ स्टेशन - 49 रुपये
बेगमपुल से गाजियाबाद स्टेशन - 92 रुपये
बेगमपुल से सरायकाले खां - 139 रुपये

ऑटो किराये की लिस्ट
बेगमपुल से भैंसाली रोडवेज - 7 रुपये
बेगमपुल से बागपत अड्डा - 7 रुपये
बेगमपुल से दिल्ली चुंगी (ब्रह्मपुरी) - 8 रुपये
बेगमपुल से शताब्दी नगर - 10 रुपये
बेगमपुल से रिठानी - 12 रुपये
बेगमपुल से परतापुर - 14 रुपये


रैपिड रेल किराये की लिस्ट
बेगमपुल से भैंसाली रोडवेज - 2 रुपये
बेगमपुल से मेरठ सेंट्रल (बागपत अड्डा) - 5 रुपये
बेगमपुल से ब्रह्मपुरी (दिल्ली चुंगी) - 9 रुपये
बेगमपुल से शताब्दी नगर - 13 रुपये
बेगमपुल से रिठानी - 16 रुपये
बेगमपुल से परतापुर - 20 रुपये
-----------------------------
अभी मेट्रो का किराया तय नहीं है। रैपिड का यह किराया डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट में प्रस्तावित है। लेकिन अभी 2025 का इंतजार करना चाहिए। रैपिड का सफर आसान और आरामदायक रहेगा।
सुधीर कुमार शर्मा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, एनसीआरटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed