फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rapid Train: Namo Bharat will run for this station before Shatabdi Nagar, new update comes out, read news

रैपिड ट्रेन: शताब्दीनगर से पहले इस स्टेशन के लिए चलेगी नमो भारत, सामने आया अपडेट, मेरठ-दिल्ली वाले पढ़ें खबर

Fri, 27 Jun 2025 11:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 27 Jun 2025 11:14 PM IST
सार

Meerut News: नमो भारत का शताब्दीनगर तक ट्रायल पांच महीने पहले शुरू हो गया था। मगर अभी तक संचालन शुरू हो नहीं हो सका है। तीन महीने और लगने की बात कही जा रही है। इससे पहले सराय काले खां तक ट्रेन का संचालन हो जाएगा।

विज्ञापन
Rapid Train: Namo Bharat will run for this station before Shatabdi Nagar, new update comes out, read news
मेरठ में एक साथ दौड़ती नमो भारत और मेरठ मेट्रो ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के बीच में नमो भारत रैपिड ट्रेन के संचालन का इंतजार कर रहे मेरठ के लोगों को अभी और प्रतीक्षा करनी होगी। शताब्दीनगर (शॉप्रिक्स मॉल) तक फरवरी में ही नमो भारत का ट्रायल शुरू हो गया था लेकिन पांच महीने बाद भी औपचारिकताएं पूरी नहीं होने से अभी तक ट्रेन दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक ही चल रही है। अब माना जा रहा है कि जुलाई में चीफ ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) का निरीक्षण होगा। 
विज्ञापन

अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अगस्त अथवा सितंबर में नमो भारत शहर के बीचों-बीच दौड़ती दिखाई देगी। वहीं दिल्ली के सराय काले खां तक ट्रेन का ट्रायल जोर-शोर से चल रहा है। माना जा रहा है कि शताब्दी नगर से पहले सराय काले खां तक नमो भारत का संचालन शुरू हो जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ साउथ स्टेशन रैपिड कॉरीडोर का शहर में पहला स्टेशन है। यह स्टेशन शहर के केंद्र रूप में विकसित होना है। यहां से केवल शहर के बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी दिल्ली जा रहे हैं। यहां सबसे बड़ी पार्किंग बनाई गई है। दो भाग में बनी पार्किंग में 1200 वाहन खड़े किए जा सकते हैं। शताब्दीनगर में 800 वाहन खड़े करने की क्षमता की पार्किंग बनाई जा रही है। 
 
विज्ञापन

शताब्दीनगर स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए सड़क के दोनों ओर दो प्रवेश-निकास द्वार निर्मित किए गए हैं। छह किलोमीटर के इस अतिरिक्त खंड में शताब्दीनगर नमो भारत स्टेशन के अलावा परतापुर और रिठानी के दो मेट्रो स्टेशन भी होंगे। बेगमपुल अंडरग्राउंड स्टेशन बन रहा है, जहां लगभग 90 फीसदी काम काम पूरा हो चुका है।
 

रविवार से सराय काले खां से मोदीपुरम तक 82 किमी. रेलखंड पर सफल ट्रायल रन शुरू हो चुका है। नमो भारत रैपिड ट्रेन और मेट्रो दोनों ट्रेनों का ट्रायल हुआ। दूसरी ओर मेरठ साउथ तक तीन महीने तक नमो भारत का ट्रायल चला और 18 अगस्त 2024 को ट्रेन का संचालन शुरू किया गया। 9 फरवरी से शताब्दीनगर तक नमो भारत का ट्रायल रन शुरू किया गया था मगर अभी तक ट्रेन नहीं चली। 
 

कुछ ही दिन पहले एनसीआरटीसी के एमडी शलभ गोयल ने मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक नमो भारत का निरीक्षण भी किया था। अब माना जा रहा है कि जुलाई में सीआरएस का इंस्पेक्शन कराया जाएगा। उनके दिशा-निर्देश के बाद सुधार होंगे और तब ही ट्रेन शताब्दीनगर तक चलाई जा सकेगी। बताया जा रहा है कि दिल्ली के सराय काले खां तक ट्रेन का ट्रायल रन शुरू हो चुका है। माना यह भी जा रहा है कि पहले वहां के लिए ट्रेन चलेगी और उसके बाद मेरठ में बढ़ेगी।
 

रैपिड के चार, मेट्रो के 13 स्टेशन
शहर में रैपिड के चार और मेट्रो के 13 स्टेशन हैं। मेरठ में मेरठ साउथ के बाद शताब्दी नगर, बेगमपुल (अंडरग्राउंड) और मोदीपुरम स्टेशनों पर नमो भारत व मेरठ मेट्रो, दोनों की सेवाएं मिलेंगी। इन स्टेशनों को एक प्रमुख ट्रांजिट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां से ऑटो, टैक्सी और बस की भी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मेरठ में अंडरग्राउंड सेक्शन का पहला स्टेशन फुटबॉल चौक के पास मेरठ सेंट्रल है, जहां केवल मेट्रो का स्टॉप होगा। ये स्टेशन फुटबॉल चौक के नजदीक हैं।

ये भी देखें...
Meerut: एक जुलाई से बढ़ जाएगा सिवाया टोल का टैक्स, जानें क्या होंगी नई दरें, स्थानीय वाहनों पर आया ये फैसला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed