{"_id":"685ea4ead78607817e0cc190","slug":"meerut-toll-tax-will-increase-from-july-1-know-what-will-be-the-new-rates-2025-06-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: एक जुलाई से बढ़ जाएगा सिवाया टोल का टैक्स, जानें क्या होंगी नई दरें, स्थानीय वाहनों पर आया ये फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: एक जुलाई से बढ़ जाएगा सिवाया टोल का टैक्स, जानें क्या होंगी नई दरें, स्थानीय वाहनों पर आया ये फैसला
Fri, 27 Jun 2025 07:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 27 Jun 2025 07:35 PM IST
सार
Toll TaX: मोदीपुरम के सिवाया टोल प्लाजा पर हर साल एक जुलाई से टोल टैक्स बढ़ा दिया जाता है। इस बार भी शुल्क में बढ़ोत्तरी की गई है।
विज्ञापन
मोदीपुरम स्थित सिवाया टोल प्लाजा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-देहरादून हाईवे (एनएच-58) स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर एक जुलाई से टोल शुल्क में वृद्धि हो जाएगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के टोल शुल्क में वृद्धि के लिए प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। अब, वाहनों पर पांच से दस रुपये का शुल्क बढ़ जाएगा। हालांकि 10 किमी के दायरे में आने वाले स्थानीय वाहनों को अतिरिक्त वृद्धि से राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
टोल प्लाजा के मेंटेनेंस अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष टोल शुल्क में वृद्धि की जाती है। इसे जुलाई में लागू कर दिया जाता है। इस बार भी टोल शुल्क में वृद्धि को लेकर प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। मंजूरी के बाद हल्के वाहनों पर पांच और भारी वाहन पर दस रुपये का शुल्क बढ़ाया जाएगा। बताया गया कि यह दर 30 जून की रात 12 बजे से लागू कर दी जाएगी। नया शुल्क लागू करने के लिए तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार भी स्थानीय वाहन चालक को बढ़े शुल्क से राहत दी गई है। स्थानीय वाहन पर कोई शुल्क नहीं बढ़ाया गया है। वहीं, बड़े वाहनों के शुल्क में वृद्धि होने से इसका असर आम जनता पर पड़ेगा। इससे खाद्यान्न वस्तुएं महंगी होंगी।
ये भी देखें...
Meerut: किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 63 लाख ठगे, दो डॉक्टरों समेत 5 पर केस, देते रहे झांसा; मरीज ने दम तोड़ा
ये भी देखें...
Meerut: किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 63 लाख ठगे, दो डॉक्टरों समेत 5 पर केस, देते रहे झांसा; मरीज ने दम तोड़ा
ये हैं पुरानी दर
वाहन के प्रकार एकल यात्रा स्थानीय व्यक्तिगत स्थानीय वाणिज्यिक
कार, जीप, वैन 110 25 55
एलसीवी, एलजीवी या मिनी बस 195 95
बस, ट्रक 395 195
मल्टीएक्सल वाहन 635 315
वाहन के प्रकार एकल यात्रा स्थानीय व्यक्तिगत स्थानीय वाणिज्यिक
कार, जीप, वैन 110 25 55
एलसीवी, एलजीवी या मिनी बस 195 95
बस, ट्रक 395 195
मल्टीएक्सल वाहन 635 315
नई प्रस्तावित दरें
वाहन के प्रकार एकल यात्रा लोकल व्यक्तिगत लोकल वाणिज्यक
कार, जीप, वैन 115 25 55
एलसीवी, एलजीवी या मिनी बस 200 100
बस, ट्रक 400 200
मल्टीएक्सल वाहन 645 320
वाहन के प्रकार एकल यात्रा लोकल व्यक्तिगत लोकल वाणिज्यक
कार, जीप, वैन 115 25 55
एलसीवी, एलजीवी या मिनी बस 200 100
बस, ट्रक 400 200
मल्टीएक्सल वाहन 645 320