फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rapid train ke liye conectivity ka kaam shuru

रैपिड ट्रेन के लिए रोड कनेक्टिविटी का काम शुरू 

Mon, 27 Aug 2018 11:53 PM IST
amarujala
amarujala Updated Mon, 27 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
rapid train ke liye conectivity ka kaam shuru
file - फोटो : amarujala
यूपी में रैपिड ट्रेन रेल लाइन, लाइनों के दोहरीकरण समेत अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए रोड कनेक्टिविटी का काम शुरू कर दिया गया है। मेरठ की सीमा में पहले चरण में मोहिउद्ीनपुर- खरखौदा मार्ग पर रेल लाइन के पास अंडर बनाकर तैयार किया जाना है। इस मार्ग पर रेलवे लाइन के नीचे निर्माण कार्य चलने के कारण 25 दिन तक मार्ग बंद करने के निर्देश दिए गये हैं। सोमवार को ट्रैफिक पुलिस के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन

मेरठ से दिल्ली के बीच रैपिड ट्रेन जैसे अहम प्रोजेक्ट पर काम शुरू होना है। इसके लिए सड़कों के चौड़ीकरण या कनेक्टिंग मार्गों को दुरुस्त करने की योजना है। रैपिड ट्रेन का एलाइनमेंट मेरठ दिल्ली मार्ग है। ऐसे में इस सड़क पर काम शुरू होने से पहले भीषण जाम की आशंका है। प्लान बनाया जा रहा है कि इस रोड को जोड़ने वाले सभी कनेक्टिंग मार्गों को दुरुस्त किया जाए, ताकि रूट डायवर्जन हो सके। जिन मार्गों पर रूट डायवर्जन होगा, उनमें से मोदीनगर खरखौदा मार्ग अहम है लेकिन इस पर फिलहाल एक बड़ी समस्या है। यहां रेलवे फाटक है जिस पर रोज घंटों जाम लगता है। जिस समय रूट डायवर्जन होगा उस समय तो इस स्थिति में इस मार्ग से निकलना भी दूभर हो जाएगा।
विज्ञापन


मशक्कत शुरू, टीम पहुंची मौके पर
उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव ने इस संबंध में पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक यातायात और एसएसपी मेरठ के अलावा एसपी ट्रैफिक को पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया कि मेरठ की सीमा में दिल्ली रोड से मेरठ- बुलंदशहर हाईवे को जोड़ने वाला मार्ग पर रेलवे लाइन के पास अंडर पास बनाकर तैयार किया जाना है। इस पर तेजी से काम शुरू करो। यह मार्ग मोहिउद्ीनपुर से शुरू होकर हापुड़ रोड पर खरखौदा के पास निकलता है। महत्वपूर्ण परियोजनाओं के संबंध में यातायात व्यवस्था बाधित होगी। इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस के अफसरों के साथ संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए गये हैं। सोमवार को एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी, टीएसआई दीनदयाल दीक्षित और टीएसआई नदीम खान ने रेलवे और अन्य विभाग के अधिकारियों से बात करते हुए डायवर्जन प्लान भी तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज मुख्य सचिव लेंगे बैठक
रेलवे लाइन के नीचे निर्माण कार्य को लेकर आज मुख्य सचिव की अध्यक्षा में शाम पांच बजे लालबहादुर शास्त्री भवन में एक बैठक बुलाई गई है। संबंधित विभाग के अधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे। आने वाली समस्याओं को लेकर भी मीटिंग में चर्चा की जाएगी। मंगलवार को मुख्य सचिव की मीटिंग से पहले मेरठ के पुलिस प्रशासन ने रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी है।
 
25 दिन तक रास्ता बंद करने के निर्देश
शासन ने जो पत्र लिखा है उसमें निर्देश दिए गये हैं कि मोहिउद्ीनपुर- खरखौदा मार्ग पर रेल लाइन के नीचे अंडर पास के निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी डायवर्जन प्लान तैयार करे। पत्र में यह भी कहा गया कि 25 दिन तक इस रास्ते पर वाहनों का आवागमन बंद रखें। यह देखें कि इस दौरान यातायात को कैसे कंट्रोल करना है।

बिजली बंबा बाईपास पर बढ़ेगी जाम की समस्या
ट्रैफिक पुलिस के अफसरों का कहना है कि मोहिउद्ीनपुर- खरखौदा मार्ग से करीब 25 गांवों का रास्ता जुड़ा हुआ है। बिजली बंबा बाईपास के बाद यह दूसरा महत्वपूर्ण मार्ग है जो दिल्ली रोड और हापुड़ रोड को जोड़ता है। जिस पर भारी वाहनों को डायवर्ट किया जाता है। सामान्य तौर अन्य मार्ग भी इस मार्ग से निकलते हैं। लेकिन इस मार्ग पर यदि वाहनों को डायवर्ट किया तो बिजली बंबा बाईपास पर वाहनों का दबाव बढ़ जाएगा।

नो एंट्री भी होगी प्रभावित
शहर में सुबह सात बजे से रात्रि दस बजे तक नो एंट्री रहती है। नो एंट्री के समय शहर में भारी वाहन प्रतिबंधित रहते हैं। ऐसे में हापुड़ से मेरठ की तरफ आने वाले भारी वाहनों को दिन में खरखौदा में बैरियर लगाकर मेरठ की तरफ आने से रोकते हुए मोहिउद्ीनपुर मार्ग की तरफ डायवर्ट किया जाता है। दिल्ली रोड से भी कुछ वाहन मोहिउद्ीनपुर से खरखौदा की तरफ मुड़कर जाते हैं। ऐसे में पुलिस के लिए मोदीनगर से हापुड़ और मेरठ में बिजली बंबा बाईपास ही विकल्प रहेगा।

इन मार्गाें पर भी होगी प्लानिंग

1. मुरादनगर से गंगनहर पटरी
इस प्रस्ताव के लिए सबसे अहम यह सड़क है। इसको चौड़ा करना ही होगा। दिल्ली की तरफ से आने वाला ट्रैफिक जिसे रुड़की, हरिद्वार, या देहरादून आदि जाना होता है वह सीधा मुरादनगर से ही डायवर्ट होगा पर सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण यह लोड नहीं उठा सकेगा। इस मार्ग को चौड़ा करने की मुहिम तो शुरू हो चुकी है।

2. मोदीनगर हापुड़ पिलखुवा मार्ग
मोदीनगर में राज चौराहे से हापुड़ की तरफ सीधा मार्ग जाता है, वहीं यह मार्ग पिलखुवा की तरफ भी निकलता है। चूंकि पिलखुवा में एलीवेटिड रोड बन रहा है तो वहां भी रूट डायवर्जन हो रहा है। ऐसे में यह मार्ग दोनों तरफ का ट्रैफिक उठाएगा।

3. मोदीनगर निवाड़ी सिवालखास मार्ग
मोदीनगर राज चौराहे से ही दूसरी तरफ जा रहे निवाड़ी सिवालखास मार्ग को डेवलप करना होगा। बागपत की तरफ जाने वाला यहां का ट्रैफिक इस मार्ग से भी निकलेगा। मोदीनगर में चूंकि पहले ही ट्रैफिक ज्यादा है तो इस कम करने केलिए भी इस मार्ग को चौड़ा करना होगा। 


रिपोर्ट तैयार, अधिकारियों को भेजी 
मोहिउद्ीनपुर- खरखौदा मार्ग पर रेलवे लाइन के नीचे अंडर पास बनाने के लिए शासन की तरफ से रास्ता बंद करने का पत्र आया है। डायवर्जन व्यवस्था को लेकर भी ट्रैफिक पुलिस प्लान बना रही है। 25 दिन का ब्लॉक लेना होगा, जिसके लिए स्पेशल प्लान बनाना होगा। मौके की स्थिति की रिपोर्ट तैयार कर भेज दी गई है। - संजीव बाजपेयी, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed