फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rapid railway will transport passengers from Meerut directly to Rajasthan

खुशखबर! मेरठ से सीधे राजस्थान पहुंचाएगी रैपिड रेल, ये होगी खासियत

Fri, 15 Feb 2019 07:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Feb 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
Rapid railway will transport passengers from Meerut directly to Rajasthan
प्रतीकात्मक तस्वीर

रैपिड रेल में ट्रांजिट सिस्टम का विस्तार किया जा रहा है। जिससे यात्रियों को आने वाले दिनों में इसका लाभ मिल सके। हरियाणा कैबिनेट से दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी कॉरीडोर को मंजूरी दे दी गई। मेरठ से सीधे सरायकाले खां (दिल्ली) पहुंचकर बिना उतरे आप रैपिड से राजस्थान का सफर कर सकेंगे। वहीं, कैबिनेट ने भी इस परियोजना की लागत के लिए 6436 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


यह कॉरीडोर भी दूसरे कॉरीडोर के साथ सरायकाले खां पर जुड़ेगा। इसलिए इस सिस्टम को ‘इंटर ऑपरेबल’ भी कहा जा रहा है। इसके अलावा इस कॉरीडोर पर पड़ने वाले दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के स्टेशन से मेट्रो की सुविधा भी मिलेगी। जिससे यात्रियों को लाभ मिलेगा और गंतव्य तक जल्दी पहुंच जाएंगे। इस कॉरीडोर पर जोरबाग मेट्रो स्टेशन, एरोसिटी एयरपोर्ट लाइन की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

प्राथमिक कार्य शुरू
दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल प्रोजेक्ट की तरह यहां भी नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एनसीआरटीसी) की तरफ से कार्य शुरू कर दिया गया है। 106 किलोमीटर की इस दूरी के लिए जियो टेक्निकल इंवेस्टीगेशन और पाइल लोड टेस्ट का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिससे तय समय पर प्रोजेक्ट का कार्य पूर्ण किया जा सके। 

ऐसे मिलेगा मेरठ कॉरीडोर को लाभ
जिन यात्रियों को मेरठ से सीधे दिल्ली एयरपोर्ट पर जाना होगा। उनके लिए इस कॉरीडोर का लाभ मिलने वाला है। मेरठ से सीधे सरायकाले खां पहुंचने के बाद सीधे एरोसिटी पहुंचकर एयरपोर्ट लाइन की मेट्रो पकड़नी होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed