फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rapid Rail Update: Construction of first depot in Duhai has started

रैपिड रेल: पहले डिपो का निर्माण कार्य हुआ शुरू, मोदीपुरम में डिपो के लिए जमीन पर फंसा हैं पेच

Fri, 15 Jan 2021 04:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Jan 2021 04:50 PM IST
विज्ञापन
Rapid Rail Update: Construction of first depot in Duhai has started
रैपिड रेल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से मेरठ के बीच चलने वाली रैपिड रेल के लिए अब दुहाई में डिपो की तैयारियों को शुरू कर दिया गया है। पिछले कुछ समय से यहां जमीन को लेकर अड़चनें थीं, लेकिन अब यहां ट्रेनों को खड़ा करने के लिए निर्माण कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन


रैपिड रेल के लिए दुहाई और मेरठ में डिपो बनाए जाने हैं। 82 किमी के इस ट्रैक में दो स्थानों पर रैपिड रेल का रख-रखाव होगा। दुहाई डिपो में 12 आरआरटीएस ट्रेनों को खड़ी करने की क्षमता होगी। तीन निरीक्षण लाइनों और दो कार्यशाला लाइनों के साथ-साथ लगभग एक किमी की रनिंग टेस्ट ट्रैक भी होगा।
विज्ञापन


मेरठ में भी मोदीपुरम में डिपो बनाने के लिए जमीन को खोजा जा रहा है। इस कॉरिडोर के कुछ ट्रेन सेट्स को मोदीपुरम डिपो में खड़ा किया जाएगा। रैपिड रेल को रातभर डिपो में रखा जाएगा। जहां उनके रख-रखाव, सफाई, मरम्मत आदि की व्यवस्था होगी। दुहाई में जितनी जमीन अधिकृत की गई उस पर डिपो निर्माण गतिविधियों को शुरू कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: हस्तिनापुर और शाकंभरी तीर्थ के आएंगे ‘अच्छे दिन’, हालात सुधारने का खाका तैयार


ये होगा कार्य
ट्रेन सेट्स की रख-रखाव की सुविधा, एक स्वचालित ट्रेन वाशिंग प्लांट, चालक प्रशिक्षण सुविधा, डिपो कंट्रोल सेंटर, बैकअप ऑपरेशनल कंट्रोल सेंटर, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट आदि होंगे।  

यह भी पढ़ें: यूपी: कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान, ब्राह्मण समाज से होना चाहिए मुख्यमंत्री चेहरा

अग्रणी सुविधाएं होंगी
एनसीआरटीसी ने दुहाई में आरआरटीएस कॉरिडोर के पहले डिपो का निर्माण शुरू किया है। अत्याधुनिक सुविधाओं वाले इस डिपो में आरआरटीएस ट्रेनों के रख-रखाव के लिए अग्रणी सुविधाएं होंगी। इस डिपो में गाड़ियों की साफ-सफाई, मरम्मत, समय-समय पर रख-रखाव आदि की व्यवस्था होगी। - पुनीत वत्स, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, एनसीआरटीसी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed