{"_id":"614070708ebc3eb6257a0409","slug":"rapid-rail-construction-work-in-full-swing-in-meerut-work-begins-on-entry-and-exit-points-for-five-km-tunnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैपिड रेल निर्माणकार्य तेजी पर: 5.8 किमी की सुरंग के लिए प्रवेश और निकास स्थान पर काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैपिड रेल निर्माणकार्य तेजी पर: 5.8 किमी की सुरंग के लिए प्रवेश और निकास स्थान पर काम शुरू
Tue, 14 Sep 2021 03:20 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 14 Sep 2021 03:20 PM IST
सार
रैपिड और मेट्रो ट्रेन का ट्रैक एकसाथ ही है। दिल्ली रोड पर दोनों का ट्रैक एक साथ चल रहा है। मेट्रो कहीं एलीवेटिड है और कहीं अंडर ग्राउंड, जबकि रैपिड शहर में पूरी तरह से अंडरग्राउंड है। ऐसे में कहीं रैपिड ट्रेन मेट्रो ट्रेक के ऊपर चलेगी तो कहीं-कहीं बराबर में। वहीं 5.8 किमी टनल के प्रवेश और निकास स्थान पर कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
रैपिड रेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से मेरठ तक 82 किमी के रैपिड रेल कॉरिडोर का कार्य शहर के बीचों-बीच पहुंच गया है। मेरठ में तीन स्टेशनों को भूमिगत बनाया जाना है। इसके लिए 5.8 किमी टनल के प्रवेश और निकास स्थान पर कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
एनसीआरटीसी की कोशिश है कि वर्ष-2023 दिसंबर तक मेरठ तक रैपिड रेल का संचालन किया जा सके। ऐसा दावा खुद केंद्रीय शहरी आवास मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्र भी कॉरिडोर के निरीक्षण के समय कर चुके हैं। कार्य की रफ्तार को देखते हुए ये संभव भी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बिटिया के कत्ल का खुला राज: दुष्कर्म में विफल होने पर नशेड़ी युवक ने दिया था वारदात को अंजाम, शरीर पर मिले थे नाखून के निशान
विज्ञापन
मेरठ में दिल्ली रोड स्थित टीपीनगर तिराहे के पास से टनल शुरू होगी। वहीं, कंपनी बाग के सामने जाकर टनल खत्म होगी। इन दोनों स्थानों पर ही गतिविधियों को शुरू कर दिया गया है। टनल में तीन स्टेशनों का निर्माण भी शुरू करने के लिए प्राथमिक प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इसमें पहला स्टेशन दिल्ली की तरफ से मेरठ सेंट्रल, दूसरा स्टेशन भैंसाली और तीसरा स्टेशन बेगमपुल होगा।
इसके आगे टैंक चौराहे के पास जाकर टनल से बाहर रैपिड रेल निकलेगी। इन स्थानों पर कार्य दिन-रात किया जा रहा है। भैंसाली बस अड्डे के अंदर ही स्टेशन बनाया जा रहा है। वहीं, बेगमपुल पर सड़क के बीचों-बीच स्टेशन तैयार किया जा रहा है।
जनवरी 2022 में आएगी टनल बोरिंग मशीन
वहीं, सुरंग का काम तेज करने के लिए जनवरी-2022 में टनल बोरिंग मशीन आ जाएंगी। चार टनल बोरिंग मशीनों को मंगाने की तैयारी है। एक टनल बोरिंग मशीन भैंसाली स्टेशन से मेट्रो प्लाजा की तरफ चलेगी। वहीं, दूसरी टनल बोरिंग मशीन को बेगमपुल की ओर चलाया जाएगा। इसके बाद सुरंग अपने पूरे आकार के साथ दिखाई देने लगेगी।