रैपिड प्रोजेक्ट: टेंडर और नौकरियों की बौछार, इन पदों के लिए मांगे गए आवेदन
दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर के शिलान्यास के बाद नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन ने तेजी से कार्य शुरू कर दिया है। निर्माण कार्य शुरू करने से पहले अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं, ताकि समय पर प्रोजेक्ट शुरू किया जा सके।
एनसीआरटीसी वेबसाइट पर एचआर के लिए आवेदन मांगे गए हैं। पहले चरण के 16.5 किलोमीटर के निर्माण कार्य के लिए साहिबाबाद से दुहाई तक छह माह में निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी होगी। इस चरण के लिए सड़क चौड़ीकरण सहित अन्य कार्य पूरे हो चुके हैं।
एनसीआरटीसी का दावा है कि पहले चरण साल-2023 तक तो बाकी का प्रोजेक्ट 2024 तक पूरा हो जाएगा। स्टेशन निर्माण के लिए डीजीएम, सिविल स्टेशनों के निर्माण के लिए डीजीएम सिविल के लिए भी आवेदन निकाला गया है। वहीं, प्रोजेक्ट के लिए आईटी प्रोफेशनल्स की भर्ती की जा रही है। इसमें जीएम, डीजीएम की पोस्ट के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
28 को खुलेगा टेंडर
स्टेशनों के निर्माण के समय डाटा बदलाव के लिए कॉमन डाटा एनवायरमेंट के लिए टेंडर निकाला गया है। आठ मार्च को निकाला टेंडर 28 मार्च में खोला जाएगा। 28 मार्च तक ही पहले चरण में निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। मार्च में दो टेंडर भी खोले जाने हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/