गजब : देश में पहली बार मेरठ शहर में एक ही ट्रैक पर दौड़ेंगी रैपिड और मेट्रो, एक क्लिक में जानें पूरे प्रोजेक्ट का विवरण
रैपिड और मेट्रो ट्रेन का ट्रैक एकसाथ ही है। दिल्ली रोड पर दोनों का ट्रैक एक साथ चल रहा है। मेट्रो कहीं एलीवेटिड है और कहीं अंडर ग्राउंड, जबकि रैपिड शहर में पूरी तरह से अंडरग्राउंड है। ऐसे में कहीं रैपिड ट्रेन मेट्रो ट्रेक के ऊपर चलेगी तो कहीं-कहीं बराबर में।
विस्तार
रैपिड भी शहर के भीतर से गुजरेगी
मेट्रो ट्रेन पर काम रही राइट्स और एलएमआरसी की टीम का जोर था कि रैपिड को परतापुर में बाहर ही रोका जाए। चूंकि भविष्य में दौराला तक यदि ट्रेन ले जानी है तो उसे बाहर बाईपास से ले जाया जाए। बावजूद इसके तकनीकी टीम ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। कहा कि जो बाद में होगा सो होगा। लेकिन फिलहाल रैपिड शहर के भीतर जाएगी और जो प्रस्तावित स्टेशन हैं, थोड़े बहुत परिवर्तन के साथ ज्यों के त्यों रहेंगे। इसी दिशा में रैपिड निर्माण का कार्य किया भी जा रहा है।
डीपीआर में भी यही फाइनल
रैपिड की डीपीआर में यह फाइनल हो गया है कि शहर के भीतर से ही रैपिड मोदीपुरम तक जाएगी। चूंकि इस डीपीआर में स्टेशन वही हैं जो शहर के भीतर से होकर जा रहे हैं। मसलन एचआरएस चौक, बेगमपुल आदि।
एक साथ दोनों ट्रैक
शहर मेें मेट्रो ट्रेन का प्रस्ताव भी बन चुका है जो प्रदेश सरकार के पास लंबित है। मेट्रो भी शहर के भीतर ही दौड़नी है। ऐसे में रैपिड और मेट्रो ट्रेन का ट्रैक एकसाथ ही है। दिल्ली रोड पर दोनों का ट्रैक एक साथ चल रहा है। मेट्रो कहीं एलीवेटिड है और कहीं अंडर ग्राउंड, जबकि रैपिड शहर में पूरी तरह से अंडरग्राउंड है। ऐसे में कहीं रैपिड ट्रेन मेट्रो ट्रेक के ऊपर चलेगी तो कहीं-कहीं बराबर में। दौराला व परतापुर मेें दोनों को कनेक्ट करने का विचार है। लक्ष्य है कि रैपिड और मेट्रो दोनों ही 2022 तक चलाई जाए।
यह है दिल्ली में रैपिड ट्रेन का प्रोजेक्ट
- कुल 50 किमी का है ट्रैक
- कुल आठ किमी रहेगा एलीवेटिड, बाकी अंडर ग्राउंड
- सराय काले खां से आनंद विहार तक ट्रैक सुरंग से जोड़ा जाएगा।
- पड़पड़गंज, नोएडा लिंक रोड, अक्षरधाम, खेलगांव यमुना के भीतर से गुजरेगी
- दूसरे चरण में डीपीआर के तहत दिल्ली से 11 किमी लंबा भूमिगत मार्ग रहेगा
- दिल्ली में पूरा अंडरग्राउंड सेक्शन
- हुगली नदी की तर्ज पर यमुना के नीचे से टनल का प्लान
- मुरादनगर बाजार में तीन किमी एलीवेटिड
- मोदीनगर बाजार में पांच किमी तक एलीवेटिड
ये है रैपिड ट्रेन के स्टेशन
मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, एचआरएस चौक, बेगमपुल, नौचंदी, शास्त्रीनगर और मोदीपुरम
यह है मेट्रो के 29 स्टेशन
प्रथम कॉरीडोर में 16 स्टेशन : परतापुर, डीएन पॉलीटेक्निक, रिठानी, शताब्दीनगर, संजय वन, ब्रह्मपुरी, बागपत रोड क्रॉसिंग, रेलवे रोड चौराहा, भैसाली, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, सोफीपुर, डौरली, गुरुकुल, पल्लवपुरम व मोदीपुरम हैं।
द्वितीय कॉरीडोर में कुल 13 स्टेशन : श्रद्धापुरी फेस-2, कंकरखेड़ा, मेरठ कैंट, रजबन बाजार, बेगमपुल, बच्चा पार्क, शाहपीर गेट, हापुड़ अड्डा चौराहा, गांधी आश्रम, मंगलपांडे नगर, तेजगढ़ी, मेडिकल कॉलेज व जागृति विहार एक्सटेंशन है।