फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   raped of two sisters in Meerut

यूपी: परिजनों को बेहोश कर दो सगी बहनों से जबरन बलात्कार, शोर मचा और फिर...

Mon, 04 Jun 2018 07:26 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Mon, 04 Jun 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
raped of two sisters in Meerut
फाइल फोटो

यहां दो दरिंदों ने परिजनों को नशीली दवा पिलाकर बेहोश कर दिया। फिर दो सगी बहनों के साथ जबरन बलात्कार किया। पीड़िता ने शोर मचाया और फिर...

विज्ञापन


घटना यूपी के मेरठ जिले की है। सरधना में मुल्हैड़ा चौकी क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात परिवार के सदस्यों को चाय में नशीली दवा पिलाकर गांव के दो युवकों ने दो सगी बहनों संग दुष्कर्म किया। युवतियों के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए और दो आरोपियों को दबोच लिया। वहीं, एक आरोपी छूटकर फरार हो गया। वहीं, मामले को गुपचुप तरीके से पंचायत के माध्यम से निपटाने की तैयारी चल रही है। 
विज्ञापन


मुल्हैड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात में दो युवकों ने चाय में नशीली दवा डाल दी। परिवार के सदस्य चाय पीने के बाद अलग-अलग कमरे में चले गए। वे कुछ देर बाद ही बेहोश हो गए। इसके बाद दोनों युवकों ने दो सगी बहनों से दुष्कर्म किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कुछ लोगों ने फैसला कराने की बात शुरू की। शनिवार रात में दोनों युवतियों को सीएचसी लाकर उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। ग्रामीण इस मामले को गुपचुप तरीके से निपटाने में जुटे हैं। परिजनों पर दबाव बनाया जा रहा है कि वह पीड़ित बेटियों का निकाह आरोपियों से कर दें। वहीं, मुल्हैड़ा चौकी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि कुछ लोगों ने एक युवक को एक घर में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ने की बात कहकर सौंपा था। तहरीर नहीं आई है।

पढ़ें : यूपी: घर में घुसकर विवाहिता से तमंचे की नोक पर जबरन गैंगरेप

नौकरी का झांसा देकर रेप

raped of two sisters in Meerut
फाइल फोटो

मेरठ में लिसाड़ी गेट निवासी युवती का आरोप है कि शास्त्रीनगर निवासी एक युवक ने उसे एक साल पहले नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। आरोप है कि युवक एक साल से युवती से दुष्कर्म कर रहा है। पीड़िता ने लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर दी है। आरोपी युवक पहले भी विवादों में रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed