फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gangrape from woman in Baghpat

यूपी: घर में घुसकर विवाहिता से तमंचे की नोक पर जबरन गैंगरेप

Mon, 04 Jun 2018 11:24 AM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Updated Mon, 04 Jun 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
Gangrape from woman in Baghpat
फाइल फोटो

यहां दो दरिंदों ने घर में घुसकर विवाहिता से तमंचे की नोक पर जबरन सामूहिक बलात्कार किया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद की है। यहां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार रात दो युवकों ने घर में घुसकर महिला से जबरन गैंगरेप किया। शोर शराबा होने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने से ही दोनों आरोपी युवक भाग निकले। महिला ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला बृहस्पतिवार की रात घर पर अकेली थी। उसका पति दिव्यांग है, जो ट्रैक्टर का सामान लेने दिल्ली गया था। महिला ने बताया कि रात नौ बजे के लगभग दो युवक घर में घुस गए और तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने शोर मचाया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई की। शोर शराबा होने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। महिला ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। आरोपी युवक पुलिस के सामने से भाग निकले। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास तक नहीं किया। पुलिस वारदात की जानकारी लेकर लौट गई। शुक्रवार को महिला कोतवाली पहुंची और दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने उससे तहरीर बदलने को कहा और ऐसा नहीं करने पर उसे धमकाया। महिला तीन घंटे से कोतवाली में बैठी रही, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: बंधक बनाकर युवती से 22 दिनों तक गैंगरेप, बेहोशी की हालत में फेंककर फरार

महिला ने यह भी बताया कि आरोपी युवक शामली जनपद के एक गांव के रहने वाले हैं। छह माह पहले दिव्यांग पति को सरकारी दफ्तर में नौकरी लगवाने का झांसा देकर घर पर आने जाने लगे थे। पति की नौकरी लगवाने के लिए एक लाख रुपये मांग रहे थे। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed